Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 April, 2026 6:02 PM IST
दिल्ली में गोशालाओं को बड़ी राहत (Image Source-Pixabay)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार 31 मार्च को दिल्ली में गोवंश संरक्षण और गोशालाओं के विकास को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार ने शहर की चार प्रमुख गोशालाओं को वित्तीय सहायता देने के साथ-साथ उनके लंबे समय से लंबित लाइसेंस और लीज समझौतों का नवीनीकरण कर दिया है. इस फैसले से न केवल गोशालाओं के संचालन को स्थिरता मिलेगी, बल्कि पशु कल्याण के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

20.26 करोड़ रुपये की सहायता

सरकार द्वारा कुल 20.26 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई है, जिसमें दो प्रमुख मद शामिल हैं. जो कुछ इस प्रकार है- 

  • 7.64 करोड़ रुपये जून 2024 से मार्च 2025 तक के बकाया भुगतान के लिए

  • 12.62 करोड़ रुपये अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक के चारे के खर्च के लिए

 बता दे कि यह राशि चार गोशालाओं सुल्तानपुर डबास, रेवला खानपुर, हरेवली और सुरहेड़ा को दी गई है, जो लंबे समय से वित्तीय दबाव का सामना कर रही थीं.

आधुनिक सुविधाओं पर जोर

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सहायता केवल बकाया भुगतान तक सीमित नहीं है. गोशालाओं में आधुनिक बायोगैस प्लांट और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे गोशालाएं न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल बनेंगी, बल्कि ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय का स्रोत भी तैयार होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोशालाओं को आधुनिक बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा. पहले चरण में 10 आधुनिक गोशालाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है, जबकि भविष्य में इस योजना का विस्तार कर 40 गोशालाओं तक सभी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रशासन और समाज का साझा प्रयास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि गोशालाओं का प्रभावी संचालन केवल सरकारी बजट पर निर्भर नहीं हो सकता. इसके लिए समाज की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है. उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दायित्व भी है.

सरकार का मानना है कि यदि स्थानीय समुदाय, सामाजिक संगठन और प्रशासन मिलकर काम करें, तो गोशालाओं को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकता है. इससे पशुओं की देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा.

गोवंश संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल से दिल्ली में गोवंश संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही गोशालाओं को अब राहत मिलेगी, जिससे वे अपने संसाधनों को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकेंगी. चारे की उपलब्धता, पशु चिकित्सा सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Gaushalas Aid License and Lease Renewals Cow Care
Published on: 01 April 2026, 06:10 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now