‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 February, 2023 5:07 PM IST
तुर्की में आए भूकंप में मौत का आंकड़ा पहुंचा 1300 के पार

तुर्की में मौत का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. स्थानिय समयानुसार सुबह 4 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसके 15 मिनट बाद फिर से तुर्की की धरती कांपने लगी. भूकंप  केंद्र नूरदा बताया जा रहा है. भूकंप 7.8 तीव्रता का था जिसकी वजह से देखते ही देखते चंद मिनटों में 1700 से अधिक ईमारतें झरझर कर गिरने लगीं. अब वहां मौत का आलम यूं है कि वहां से 1300 से अधिक शवों को निकाला जा चुका है और अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है.

तुर्की में भूकंप के बाद राहत बचाव कार्य में जुटी सेना

NDRF की टीम जा रही तुर्की

भारत मुसीबत के वक्त हमेशा से ही दूसरे देशों में मदद भेजने को तैयार रहता है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने तुर्की की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री के साथ NDRF और मेडिकल टीम और बचाव दलों को तुरंत तुर्की भेजना का निर्णय लिया है. इनके साथ सरकार की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली NDRF की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Turkey Earthquake: तुर्की में 7.8 तीव्रता का आया भूकंप, 200 लोगों की मौत, कई इमारतें गिरीं, देखें भयानक तस्वीरें

तुर्की भूकंप की तस्वीरें
राहत बचाव कार्य में जुटी टीम
English Summary: Death toll in Turkey earthquake crossed 1300, NDRF team going from India
Published on: 06 February 2023, 05:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now