Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 August, 2019 3:08 PM IST

अयोध्या बाबरी/ राम मंदिर विवाद पर किसी तरह की मध्यस्थता ना होने के कारण एक बार फिर इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में है. बता दें कि देश के सबसे संवेदनशील मुद्दे पर आज से प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय संविधान की बेंच सुनवाई करेगी. इस बेंच में जस्टिस एसए बोबडे के साथ-साथ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नजीर भी शामिल हैं.

चार महीने तक चली माध्यस्थता की कोशिश

गौरतलब है कि इस मामले पर जस्टिस कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली समिति ने माध्यस्थता के जरिये रास्ता निकालने को कहा था. लेकिन चार महीनों के लंबें समय के बाद भी किसी तरह के समाधान के ना निकलने पर पूणः यह मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया है.c

नहीं होगी लाइव सट्रीमिंग

सुप्रीम कोर्ट ने आरएसएस विचारक गोविंदाचार्य द्वारा दाखिल याचिका को खारिज करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग करने से इंकार कर दिया है। इस बारे में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उनके पास प्रयाप्त साधन उपलब्ध है या नहीं.

सोशल मीडिया पर ट्रैंड हुआ राम मंदिर

बाबरी विवाद मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही सोशल मीडिया में राम मंदिर ट्रैंड़ करने लगा है. ट्रविट्रर पर हज़ारों लोग इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं.

युवाओं ने कहा यह साथ मिलकर रहने का समय

राम मंदिर मामले में सुनवाई शुरू होते ही सोशल मीडिया में ट्रोलिंग तेज़ हो गई है. हालंकि फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सभी प्रमुख सोशल मीडिया के माध्यम से युवा साथ मिलकर रहने का संकेत दे रहे हैं.  

English Summary: day to day hearing by supreme court on ayodhya raam mandir case
Published on: 06 August 2019, 03:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now