देश के किसान भाई अब खेती करने तक ही सीमित नहीं रह गए है. यानी की वे डेयरी और पोल्ट्री फार्म बिजनेस की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार भी किसान बहन-भाइयों का पूरा सहयोग कर रही है. इसी क्रम में केंद्र सरकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत किसानों को डेयरी और पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही भारी सब्सिडी की छूट. आइए आगे पढ़ें पूरी खबर.
किस-किस बिजनेस पर मिलेगा अनुदान?
अगर आप इस योजना का फायदा उठाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले यह जान लें कि सरकार किस-किस बिजनेस पर अनुदान देंगी जिनमें शामिल है-
-
मुर्गी पालन
-
बकरी पालन
-
भेड़ पालन
-
सुअर पालन
इसके अलावा, सरकार पशुओं के चारे से जुड़े कारोबार पर भी सब्सिडी की छूट प्रदान करेंगी. साथ ही अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आवेदक को भारत का नागरिक होने के साथ लीज जमीन के कागज होना भी बेहद ही जरुरी है.
कितनी सब्सिडी की छूट मिलेगी?
अगर आप भी इस सरकारी योजना में इच्छुक है और अपनी आय में इजाफा करना चाहते हैं. राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार की तरफ से 50 लाख तक मिलेगी सब्सिडी की छूट. यानी की महिला किसान, ग्रामीण लोग, युवा भी इन बिजनेस की शुरुआत आसानी से कर सकते हैं और तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.
योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
अगर आप डेयरी बिजनेस, पोल्ट्री फार्म खोलने का मन बना चुके हैं और योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप इस सरकारी योजना के लिए आवेदन राष्ट्रीय पशुधन मिशन के ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही अगर आपका योजना में चयन हो जाता है. तो अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी.
लेखक: रवीना सिंह