Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 26 March, 2020 1:51 PM IST

भारत में कोरोना की वजह से आए संकट से उभरने के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब केंद्र सरकार ने एक महाघोषणा कर दी है. आज दोपहर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (finance minister Nirmala Sitaraman) ने एक प्रेस कॉन्फेरेन्स का आयोजन किया. इस कॉन्फेरेन्स के दौरान 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज (relief package) का ऐलान किया गया. आपको बता दें कि यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए किया गया है.

किसानों भी राहत पैकेज का हिस्सा

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष तौर से यह पैकेज पेश किया गया है. साथ ही किसानों और मजदूरों के लिए भी यह पैकेज हितकारी है. देश के 8.69 करोड़ किसान भी इस आर्थिक राहत पैकेज का हिस्सा होंगे.

हॉस्पिटल स्टाफ के लिए 50 लाख रुपए का बीमा 

इसके साथ ही कोरोना से हर दिन जूझ रहे देश के हॉस्पिटल स्टाफ के लिए सरकार ने 50 लाख रुपए के बीमा योजना की भी बात कही है. 

80 करोड़ गरीब पाएंगे तीन महीने तक मुफ्त राशन

80 करोड़ गरीबों को 5 किलो चावल और 5 किलो गेहूं तीन महीने के लिए मुफ्त देने का ऐलान भी किया गया है. इसके साथ ही इन गरीबों को कोई भी एक अनाज भी 1 किलो तक मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा.

English Summary: Coronavirus live relief package announced by nirmala sitaraman
Published on: 26 March 2020, 01:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now