PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 20वीं किस्त की तारीख का ऐलान, इस दिन आएगी आपके खाते में रकम! PM Kisan: किसानों के खातों में सीधे पहुंचे 3.69 लाख करोड़ रुपये, हर खेत के लाभार्थी तक पहुंचा पैसा 4 अगस्त तक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश इन 5 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 23 May, 2019 12:37 PM IST

कपास से बने हुए धागे को रंग कर कपड़ा बनाना अब बीते जमाने की तकनीक होने जा रही है। दरअसल कमला नेहरू नगर में स्थित नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के वैज्ञानिकों ने रंगीन कपास के बीज से खेती कर उससे कपड़ा बनाने में सफलता भी हासिल कर ली है।  रंगीन कपास के बीज को दिल्ली के पूसा संस्थान में तैयार हुआ। इसके अगले चरण निटरा में पूरे हुए। इसमें सबसे पहले हरे और भूरे रंग की कपास की खेती करने का कार्य किया गया। स्वस्थ फसल लहलहाने तक कामयाबी के बाद कपास से धागा बनाकर कपड़े को तैयार किया गया। अब उसी कपड़ें से पाजामा और बैग बनाए गए है।

जर्मनी में लगे प्रतिबंध से मिली प्रेरणा

जर्मनी में 1993 में रंगीन कपड़े में प्रयुक्त एजो डाइज (खतरनाक रासायनिक रंग) को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। यही से रंगीन कपास को उगाने की प्रेरणा मिली। पूसा संस्थान और निटरा के बीच सहमति बनी हुई है। इसके बाद साधारण बीज के जीन में रंग भरने का शोध किया गया। गौरतलब है कि पूसा संस्थान को एक दशक में बीज को तैयार करने में की सफलता प्राप्त हुई । फिर इसका बीज निटरा को दे दिया गया। तीन चरणों में खेती करने के बाद उत्तम फसल प्राप्त हुई। बाद में उसी कपास से धागा को बनाने में सफलता भी हासिल हुई है

निटरा ने कराए 15 पेटेंट

निटरा ने रंगीन कपास के 15 पेटेंट को प्राप्त करने के साथ ही 200 से अधिक रिसर्च परियोजनाओं को पूरा कर लिया है। इनके द्वारा बने कई उपकरण विभिन्न उद्योगों में इस्तेमाल हो रहे है।  निटारा को इंडोनेशिया, थाइलैंड, कीनिया, इथोपिया, फिलीपींस, सूडान, बांग्लादेस, नेपाल आदि कई देशों से अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।  यहां की फिजीक, केमिकल पैरमीटर और इंवायरमेंट लैब नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड ऑफ लेबोरेटरीज से प्रमाणित है।

पानी की बचत के साथ, होगा रोगों से बचाव

निटरा के वैज्ञानिकों का कहना है कि एक किलो कपड़े को रंगने के लिए एक हजार लीटर पानी बर्बाद होता है। अब इस धागे को रासायनिक रंगों से रंगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।रंगीन कपास से बने हुए कपड़े पूरी तरह मानव शरीर व पर्यावरण के अनुकूल होंगे।

English Summary: colored cotton successfully cultivate Scientists
Published on: 23 May 2019, 12:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now