उत्तर प्रदेश के युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की शुरुआत करके. जिसके तहत अब प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार नहींं रहेगा. यानी की अगर कोई युवाओं अपना खुद का बिजनेस करने की सोच रहा है, तो वह इस योजना के माध्यम से आसानी से लोन प्राप्त कर सकता है. साथ ही इस योजना का युवाओं को यह बड़ा फायदा होगा की उनको लोन फ्री ब्याज मुहैया कराया जाएगा. चलिए आगे इस क्रम में जानते हैं इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी.
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना क्या है
देश में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ती जा रही थी. इसी को देखते हुए. उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) योजना की शुरुआत की, ताकि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी को रोका जा सकें. बता दें कि इस कल्याणकारी योजना के तहत 21-40 वर्ष के युवा अपना व्यवसाय (निर्माण, सेवा, व्यापार) शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी (Collateral-free) पा सकते हैं और युवा नौकरी ढूंढने वाले के बजाय नौकरी देने वाला (Entrepreneur) बन सकते हैं.
ब्याज फ्री लोन योजना में कितना मिलेगा पैसा?
यूपी सरकार द्वारा शुरु की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जो युवा इस योजना में शामिल होते हैं, तो वह इस कल्याणकारी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना ब्याज का लोन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि ब्याज का लाभ उठाने के लिए आपको भी कुछ अंशदान करना होगा, जो तकरीबन लागत का 10 से 15 फीसदी तक पैसा खुद का होगा. यानी की साफ है कि 3 लाख के प्रोजेक्ट में आपको 15 फीसदी यानी 45000 रुपये खुद डजमान करने होंगे, जिसमें आपको 2.55 लाख का लोन पास होगा.
खुद से कितना पैसा लगाना होगा?
योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए अंशदान तय किया गया है, जो कुछ इस प्रकार है-
-
सामान्य वर्ग: 15%
-
OBC: 12.5%
-
SC/ST और दिव्यांग: 10%
-
आकांक्षात्मक जिलों के युवा: 10%
यानी यह योजना पूरी तरह मुफ्त फंडिंग नहीं है, बल्कि साझेदारी मॉडल पर आधारित है, जिसमें आपकी भी हिस्सेदारी जरूरी होती है.
लोन स्वीकृति कैसे होती है?
इस सरकारी योजना के तहत लोन की स्वीकृति आपके प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता (viability), दस्तावेज़ों और बैंक की जांच पर निर्भर करती है. सरकार का उद्देश्य ऐसे प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना है जो लंबे समय तक चल सकें और रोजगार पैदा करें.
इसके अलावा, इस योजना में युवाओं को दूसरे चरण में बड़ा मौका दिया जाता है. यानी की अगर आपका लोन समय पर ही पूरा हो जाता है, तो आप दूसरे चरण में ₹10 लाख तक का प्रोजेक्ट शुरू कर ₹7.5 लाख तक के लोन पर 50% ब्याज सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं और यह सब्सिडी अधिकतम 3 साल तक दी जाएगी.
CIBIL स्कोर कितना जरूरी है?
किसी भी बैंक लोन की तरह इस योजना में भी आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अहम भूमिका निभाती है, जिसके तहत आपका न्यूनतम CIBIL स्कोर 670 होना बेहद ही जरुरी है. अगर आपका कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है, तो CIBIL -1 भी स्वीकार्य है, लेकिन यदि आपने पहले किसी बैंक का लोन डिफॉल्ट किया है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
लेखक: रवीना सिंह