मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की, ताकि किसानों की खेती-बाड़ी में लागत में कमी आए और उनकी आय में इजाफा हो सकें, लेकिन इसी बीच किसी परेशानी के चलते इस योजना की 14वीं किस्त में रुकावट आ गई. इसी के चलते अब 82 लाख किसान भाइयों को इंतजार है 4000 हजार रुपये की किस्त कब सरकार इस राशि को जारी करेंगी.
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई थी, ताकि किसानों की खेती-बाड़ी की लागत में कमी हो सकें और उनकी इनकम में इजाफा. इस सरकारी योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 हजार रुपये की मदद दी जाती वो भी तीन किस्तों में 2000 हजार के रुप में साथ ही बता दे कि इस योजना की पिछली किस्त अगस्त, 2025 में जारी की गई थी. ऐसे में अब राज्य के किसानों को इंतजार है 2 बकाया किस्तों का कब सरकार इस राशि का पैसा खाते में भेंजेगी.
किसानों के खातों में कितनी राशि भेजी जाएगी
सरकार ने इस योजना की लास्ट किस्त 2025 में जारी की थी. ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या इस बार उनके खातों में 4000 हजार रुपये की किस्त जारी की जाएगी, तो आपको बता दे कि मध्य प्रदेश सरकार फिलहाल फंड की चुनौती से भी जूझ रही है. ऐसे में गुंजाइश है कि किसानों को इस योजना के तहत 14वीं किस्त के रुप में 2000 रुपये की राशि उनके खाते में जारी की जा सकती है.
पैसा खाते में आएगा कैसे चेक करें?
अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है तो आप सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा खाते में आएगा या नहीं इस आसान तरीके से चेक कर सकते हैं इस प्रकार-
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट सारा पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाए.
-
उसके बाद 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करें.
-
इस प्रक्रिया के बाद किसान भाई अपने आधार नंबर, बैंक खाते या पीएम किसान आईडी और मोबाइल पर ओटीपी से वेरिफाई करने के बाद अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
कब जारी होगी 14वीं किस्त?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर सरकार ने किसानों को कोई जानकारी नही दी है. साथ ही सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी किस्त को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में इस योजना की 14वींं किस्त की राशि पहुंच सकती है.
लेखक: रवीना सिंह