Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 February, 2026 2:02 PM IST

जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दबाव के बीच फसलों की सहनशीलता बढ़ाने पर वैज्ञानिक समुदाय का फोकस तेज हो रहा है. गौरतलब है कि इसी कड़ी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर (RPCAU), के स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय में “जलवायु-प्रतिरोधी कृषि के लिए एकीकृत बहु-ओमिक्स दृष्टिकोण” विषय पर 21-दिवसीय विंटर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडे ने किया.

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से आए वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों की भागीदारी के साथ यह आयोजन राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है. बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय, मिजोरम समेत कुल नौ राज्यों के प्रतिभागी इसमें शामिल हो रहे हैं.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु-स्मार्ट कृषि के लिए जीनोमिक्स, ट्रांसक्रिप्टोमिक्स, प्रोटीओमिक्स और मेटाबोलोमिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के एकीकृत उपयोग पर क्षमता निर्माण करना है.

क्यों अहम है ‘मल्टी-ओमिक्स’ दृष्टिकोण?

उद्घाटन सत्र में कुलपति डॉ. पांडे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण सूखा, बाढ़, लवणता और तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव जैसी परिस्थितियां खेती के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं. ऐसे में पारंपरिक प्रजनन विधियों के साथ उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी उपकरणों का समन्वय जरूरी है.

उन्होंने कहा, “जीनोमिक्स, ट्रांसक्रिप्टोमिक्स, प्रोटीओमिक्स और मेटाबोलोमिक्स के एकीकरण ने कृषि अनुसंधान में नई संभावनाएं खोली हैं. इन तकनीकों के माध्यम से तनाव-प्रतिक्रियाशील जीन, प्रोटीन और चयापचय मार्गों की पहचान कर जलवायु-प्रतिरोधी किस्मों का विकास संभव है.”

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘मल्टी-ओमिक्स’ दृष्टिकोण फसल के जैविक तंत्र को समग्र रूप से समझने में मदद करता है. यानी डीएनए स्तर से लेकर कोशिका में बनने वाले प्रोटीन और मेटाबोलाइट्स तक. इससे यह स्पष्ट होता है कि किसी फसल पर गर्मी, सूखा या जलभराव का प्रभाव किस स्तर पर और कैसे पड़ता है.

जलवायु संकट और कृषि अनुसंधान

निदेशक (अनुसंधान) डॉ. ए. के. सिंह ने कहा कि वर्तमान कृषि परिदृश्य में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय की मांग हैं. जलवायु परिवर्तन अब सैद्धांतिक चिंता नहीं, बल्कि खेत-खलिहान की वास्तविकता है. ऐसे में जलवायु-प्रतिरोधी फसल किस्मों का विकास प्राथमिकता बन चुका है.

उन्होंने यह भी बताया कि विंटर स्कूल के दौरान प्रतिभागियों को देशभर से आमंत्रित विशेषज्ञों के व्याख्यान और व्यवहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने-अपने संस्थानों में उन्नत शोध को आगे बढ़ा सकेंगे.

अंतःविषय सहयोग पर जोर

स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. मयंक राय ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसमें सैद्धांतिक सत्रों के साथ प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण और समूह चर्चा भी शामिल हैं.

बेसिक साइंस कॉलेज के डीन डॉ. अमरेश चंद्र ने कृषि अनुसंधान में अंतःविषय सहयोग की आवश्यकता रेखांकित की. उनके अनुसार, “जलवायु-प्रतिरोधी कृषि केवल एक विभाग का विषय नहीं है. इसमें जैव प्रौद्योगिकी, पौध प्रजनन, मृदा विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी और डेटा विज्ञान सभी की भूमिका है.”

आगे की राह

21 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अत्याधुनिक शोध उपकरणों और विश्लेषण पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा. समापन सत्र में प्रतिभागी अपने अनुभव और सीख साझा करेंगे.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपकुलसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह ने दिया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्य, वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि को टिकाऊ और लचीला बनाने की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विशेषज्ञ भविष्य की तैयारी के रूप में देख रहे हैं. सवाल अब यह है कि प्रयोगशालाओं में विकसित ज्ञान कितनी तेजी से किसानों के खेतों तक पहुँच पाता है.

लेखक: रामजी कुमार, एफटीजे, समस्तीपुर, बिहार,

English Summary: climate crisis multi omics winter school rpcau pusa climate resilient crops
Published on: 11 February 2026, 02:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now