दिल्ली में 19 फरवरी को बेटियों को बड़ी सौगात सरकार द्वारा मिलने वाली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' को लागू करने जा रही है और इस योजना के जरिए दिल्ली की हर बेटी लखपति बनेंगी.
बता दें इस योजना को सरकार बेहद ही चरण तरीके से लागू करेंगी. यानी की 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' की राशि बेटी के जन्म से जमा होना शुरु हो जाएगी और बेटी के 21 साल पूरे होने पर इस योजना के तहत 1 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी.
इस योजना की शुरुआत कब हुई?
दिल्ली में 19 फरवरी को बेटियों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जिस योजना की शुरुआत करने वाली है. इस योजना की शुरुआत तो 2008 में ही शुरु कर दिया गया था. यानी कि यह योजना लाडली योजना के विस्तार के रुप में ही शुरु की गई है, लेकिन कुछ सालों से इस योजना में कुछ रुकावट आ गई थी. इसलिए रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस योजना पर 160 करोड़ रुपये खर्च करके इसकी शुरुआत 19 फरवरी को कर दी जाएगी.
क्या है लखपति योजना?
दिल्ली सरकार ने जब लाडली योजना की शुरुआत की थीं. उस समय इस योजना के तहत 12वीं कक्षा तक में पहुंचने तक सरकार 35,000 हजार रुपये जमा करवाती थी और फिर 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ब्याज समेत यह पैसा दें दिया जाता था, लेकिन इस नई योजना के तहत बेटियों को 56000 रुपये की राशि दी जाएगी, जब बेटियां 21 साल की पूरी होगी तब यह राशि 1.20 लाख रुपये के रूप में सीधे बेटी के खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी.
कौन होगा इस योजना का पात्र?
-
अगर लड़की का जन्म दिल्ली का है तभी वह इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी
-
साथ ही लड़की का परिवार दिल्ली में 3 सालों से दिल्ली में रह रहा हो और दिल्ली का नागरिक हो
-
परिवार की सालना आय 1 लाख रुपये तक ही होनी चहिए तभी बेटी इस योजना की पात्र होगी
-
इसके अलावा परिवार की दो बेटियों को ही इस योजना का फायदा मिलेगा
-
अगर कोई बेटी दिल्ली की करहने वाली है, लेकिन पढ़ाई बाहर कर रही है. ऐसे में भी बेटी इस योजना की पात्र होगी
कितने चरणों में मिलेगा पैसा?
-
लखपति बिटिया योजना का पैसा इन चरणों में मुहैया करवाया जाएगा-
-
जन्म के वक्त बेटियों को इस योजना के तहत 11,000 रुपये की मदद दी जाएगी
-
जब बेटी पहली क्लास में दाखिला लेगी उस समय 5,000 रुपये मिलेंगे
-
इसके अलावा, बेटी को 6 क्लास से 12वीं कक्षा तक सरकार द्वारा 5000-5000 रुपये की राशि दी जाएगी
-
अगर बेटी ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कर रही है तो उस वक्त 20,000 रुपये की राशि लड़कियों को मुहैया कराई जाएगी.
-
इसी प्रकार कुल राशि ब्याज समेत जोड़कर 1 लाख रुपये के करीब दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
लखपति बिटिया योजना का अभी सिर्फ ऐलान किया गया है और अभी पूरी जानकारी आना बाकी है. ऐसे में अगर लाडली योजना की आवेदन प्रक्रिया पर नजर डालें तो e-district portal के माध्यम द्वारा अप्लाई किया जाता है, लेकिन इससे पहले दिल्ली के पते वाले आधार कार्ड से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन बनवाना भी बेहद जरुरी है तभी आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह