Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 June, 2022 1:35 PM IST
chhattisgarh government gives award to farmer.

भारत एक किसानों का देश है यहां की आधी से ज़्यादा आबादी अभी भी खेती-किसानी से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है. यही आधी आबादी आज के तकनीक के दौर में खेती में नए और अद्भुत प्रयोग कर रही है. और साथ ही खेती को फ़ायदे का सौदा बना रही है. मानक रूप से देखें तो ऐसे अद्भुत प्रयोग करने वाले किसानों को प्रगतिशील किसान कहा जाता है.

इन्हीं प्रगतिशील किसानों ने  खेती की बागडोर को संभाल कर रखा है इसी कड़ी में एक ख़ुशी की बात है ये है कि प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है. जिसके तहत किसानों को पुरस्कार और सम्मान राशि देकर आर्थिक तौर पर मजबूत किया जायेगा. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस पुरस्कार का नाम डॉ खूबचंद बघेल के नाम पर रखा है. सरकार ने अभी इस पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई रखा गया है.

पुरस्कार में शामिल होने के लिए योग्यता

  किसान दस साल से छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कृषि कार्य कर रहा हो.

 छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो.

 वार्षिक आय में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो.

ये भी पढ़ें: किसान ध्यान दें, अब 31 जुलाई तक करा सकते हैं पीएम किसान योजना की E-KYC, जानें पूरी ख़बर

पुरस्कार में चुने जाने के मानक

 किसान द्वारा कृषि में कुछ नयी तकनीक का उपयोग किया गया हो.

 प्रगतिशील खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया हो.

 बीते तीन सालों में खेती में अच्छा उत्पादन किया हो.

पुरस्कार के लिए आवेदन कहां करें

इस पुरस्कार के लिए आवेदन फॉर्म किसान कृषि कार्यालय से या फिर छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in से प्राप्त  कर सकते हैं.

English Summary: chhattisgarh government gives award to farmer.
Published on: 12 June 2022, 01:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now