Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 7 August, 2022 8:30 PM IST
Lumpy Skin Disease in Cattle

देश में अब महामारी सिर्फ लोगों तक ही सिमित नहीं है बल्कि अब यह मवेशियों पर भी अटैक कर रही है. ऐसा ही एक रोग लम्पी स्किन डिजीज है जिससे गौवंश को बेहद आहत पहुंच रहा है.

इसी संदर्भ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी गौवंश में फैल रही लम्पी स्किन रोग की रोकथाम एवं गायों के बचाव के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संग अन्य अधिकारियों के साथ जोधपुर में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए.

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य में किसी भी आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए राज्यों को स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फंड (SDRF) में अपने 75% हिस्से के रूप में मदद करती है.

राजस्थान सरकार आपदा की रिपोर्ट तैयार करें एवं उनकी क्षतिपूर्ति के लिए इस फंड का उपयोग करें. कैलाश चौधरी ने कहा कि अगर यह फंड कम रहता है तो राज्य सरकार नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फंड (NDRF) में से राशि आवंटित करने के लिए प्रस्ताव भेजे, केंद्र सरकार आमजन व किसान हित में राज्य सरकार की आगे भी मदद करेगी.

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि गाय हमारी आस्था का विषय है एवं हम सभी के लिए पूज्य है. गाय का हमारे भौतिक व आध्यात्मिक जीवन में विशेष महत्व है. मैं विश्वास दिलाता हूँ कि केन्द्र की मोदी सरकार गायों में फैली बीमारी के रोकथाम को लेकर संवेदनशील है. विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर इस रोग से निजात पाने हेतु प्रयास किया जा रहा है.

केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने भी हाल ही में जयपुर में इस मुद्दे पर राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री तथा अधिकारियों के साथ बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कैलाश चौधरी ने कहा कि गोवंश में लम्पी स्किन बीमारी के बारे में संसदीय क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों की ओर से जानकारी मिलते ही सर्वप्रथम मैंने आईसीएआर के अंतर्गत आने वाले पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के पशु वैज्ञानिकों की टीम को दिल्ली से इस बीमारी के सर्वे एवं अनुसंधान को लेकर पश्चिमी राजस्थान में भेजा था, इस टीम ने अपने स्तर पर पशुपालकों के काफी मदद भी की तथा इस बीमारी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध करवाई है.

English Summary: Central government sensitive about dealing with lumpi disease, state government should send report soon: Kailash Chaudhary
Published on: 07 August 2022, 05:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now