जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 May, 2026 2:22 PM IST
कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों के हित में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सूरजमुखी खरीदी को मंजूरी (Image Source-AI generate)

कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. रबी सीजन 2025-26 के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों के हित में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सूरजमुखी खरीदी की व्यापक खरीद को मंजूरी दी गई है. इस फैसले से लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे कृषि क्षेत्र में स्थिरता को मजबूती मिलेगी.

कर्नाटक में सूरजमुखी खरीद पर कितना मिलेगा MSP?

कर्नाटक के किसानों को रबी फसलों पर सही दाम दिए जाएंगे. यानी की केंन्द्र सरकार द्वारा लिए गए इस अहम फैसला लिया है कि किसानों को रबी 2026 सीजन के लिए 9,023 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद  की जाएगी और इस खरीद पर किसानों को लगभग ₹69.66 करोड़ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलेगा. सरकार का यह निर्णय किसानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलाने और बाजारों में मूल्य गिरावट से बचाने के लिए उठाया गया है.

महाराष्ट्र में चना खरीद सीमा में बढ़ोतरी

महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है, ताकि किसानों को रबी सीजन के उपज पर सही दाम मिल सकें और इसी क्रम में किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है चना खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन कर दी है. इस खरीद पर किसानों को कुल ₹4,816.80 करोड़ का MSP भुगतान किया जाएगा. यह राशि किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी.

किसानों को कुल कितनी MSP सुरक्षा मिलेगी?

केंद्र सरकार का यह अहम फैसला किसानों के लिए काफी लाभकारी होगा. बता दें कि दोनों राज्यों को मिलाकर कुल ₹4,886.46 करोड़ से अधिक की MSP सुरक्षा प्रदान की जाएगी. सरकार के इस कदम से इन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसान इन फसलों की बड़े पैमाने पर पैदावार करें.

किसानों को कैसे मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उन्हें बाजार की अनिश्चितताओं से राहत मिलेगी. अक्सर देखा गया है कि फसल कटाई के समय बाजार में कीमतें गिर जाती हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. लेकिन PSS के माध्यम से सरकार सीधे किसानों से खरीद कर उन्हें तय MSP देती है, जिससे उनकी आय सुरक्षित रहती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Central government approves sunflower procurement karnataka maharashtra increases gram procurement
Published on: 06 May 2026, 02:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now