Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 October, 2022 5:47 PM IST
diwali bonus for railway employees

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का इंतजार रहता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हर कोई बोनस का बेसब्री से इंतजार करता है. जिसके लिए केंद्र सरकार पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में इजाफा कर चुकी है. अब सरकार ने रेलवे के 11 लाख से अधिक कर्मचारियों को तोहफा दिया है.  

11.27 हजार रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

त्योहारी सीजन आते ही केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले–बल्ले शुरू हो जाती है, खासकर दिवाली में ऐसा इसलिए है क्योंकि दिवाली आते ही कर्मचारियों को अतिरिक्त बोनस दिया जाता है. इसे लेकर इस बार मोदी कैबिनेट की बैठक में रेलवे के 11,27,000 कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है. इस बार के बोनस में खास बात यह है कि रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा.

कितना मिलेगा बोनस

सरकार ने रेलवे कर्माचारियों को बोनस के तौर पर 78 दिनों का वेतन देने का ऐलान किया है. जिसके लिए सरकार को करोड़ो रुपए का फंड जुटाना पड़ेगा. अनुमान है कि बोनस के लिए तकरीबन 1,832.09 करोड़ रूपए की राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी. तो वहीं हर रेलवे कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपए की राशि बोनस के तौर पर मिलेगी.

ऑयल गैस कंपनियों को भी मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों के साथ ऑयल गैस कंपनियों को भी सरकार ने तोहफा दिया है. बता दें कि रसोई गैस कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपए की राशि को आवंटन के लिए मंजूरी दे दी है. यह गैस कंपनियां बाजार से कम कीमत पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर दे रही थी, जिसके बाद सरकार ने इन कंपनियों को फंड देकर राहत दी है. इन कंपनियों में IOCL, HPCL व BPCL शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: नालों से हानिकारक कैमिकल को सोख लेंगे ये पौधे, दिल्ली में अपनाई जा रही बायो-रेमेडिएशन तकनीक

डीए और डीआर

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को डीए (DA) में 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ तोहफा दिया था. जो कि 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया. कर्माचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा जुलाई 2022 से जोड़कर मिलेगा. इसके अलावा पेंशन धारकों के लिए डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

English Summary: Central employees get Diwali gift, bonus equal to 78 days salary
Published on: 13 October 2022, 05:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now