Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 July, 2023 4:51 PM IST
भारतीय कपास निगम लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप किसी सरकारी विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक हैं. तो यह आपके लिए जॉब पाने का सबसे बढ़िया मौका है. इच्छुक उम्मीदवार सभी योग्यताओं की जानकारी हासिल कर सीसीआईएल में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानें सीसीआईएल में किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी व आवेदन के लिए किस बात का रखना होगा ध्यान. 

इतनी है भर्ती

ससीसीआईएल ने जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव, मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट) और मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) पद पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है. विभाग की तरफ से कुल 93 भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव पद (81) पर अप्लाई करने के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में बीएससी कृषि में स्नातक की डिग्री, सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटगरी के लिए 50 प्रतिशत अंक और एससी/एसटी/पीएच के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. वहीं, मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट) पद पर आवेदन करने के लिए कॉमर्स में मास्टर डिग्री एम.कॉम/सीए/सीएमए/एमबीए फाइनैन्स जरूरी है.

परीक्षा के लिए इन जगहों को कर सकते हैं सेलेक्ट

मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) पद पर आवेदन करने के लिए कृषि व्यवसाय प्रबंधन/कृषि में एमबीए की डिग्री होना अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करते वक्त लखनऊ, पटना, जयपुर, नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद को परीक्षा स्थल के रूप में चुन सकते हैं. आवेदक की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये जमा करना है. वहीं, एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की फीस 500 रुपये रखी गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवार 13 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी हमारे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं.

English Summary: CCIL Recruitment 2023 Apply Online for Junior Commercial Executive JCE and Management Trainee
Published on: 27 July 2023, 04:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now