Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 July, 2024 4:50 PM IST
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की घोषणा

Union Budget 2024: केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए घोषणा की है कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करेगी. बता दें कि वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि इस अभियान को जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत सामाजिक न्‍याय और विशिष्ट मानव संसाधन विकास के उद्देश्य ‘संपूर्ण कवरेज’ की अनुशंसा की गई है.

वही, सीतारमण ने कहा कि यह योजना जनजातीय आबादी बाहुल्य गांवों और आकांक्षी जिलों में रहने वाले जनजातीय परिवारों को संपूर्ण कवरेज प्रदान करेगी.

अभियान के तहत 5 करोड़ जनजातीय लोगों को मिलेगा लाभ

वित्‍त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में 63 हजार गांव शामिल होंगे और इसका लक्ष्य देश के पांच करोड़ जनजातीय लोगों को लाभान्वित करना है. भारत सरकार की यह योजना आदिवासी-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल राज्य में काफी अधिक संख्या में आदिवासी लोग रहते हैं. ऐसे में  प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान इन आदिवासी लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. ये ही नहीं आम बजट में अन्य कई और योजनाओं का ऐलान किया गया है, जिसके तहत ग्रामीण इलाकों और आदिवासी इलाकों का विकास होगा.

English Summary: Budget 2024 under Pradhan Mantri Janjati Unnat Gram Abhiyan for 5 crore tribals and 63 thousand villages
Published on: 23 July 2024, 04:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now