Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 December, 2022 5:37 PM IST

BPSC Assistant Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर सहायक भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

44 पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी ने 44 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. बीपीएस के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति में अद्यमानता दिए जाने के साथ कुछ संसोधन के साथ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. उन्होंने साफ किया जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.

उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए ग्रेजुएशन की डिग्री

बीपीएससी सहायक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. बता दें कि आवेदनकर्ता का डिग्रीधारक होना अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की आयु सीमा

जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला व पुरुष)  40 साल, अनारक्षित महिला 40 वर्ष. जबकि एससी और एसटी वर्ग के पुरुष व महिला की आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी ध्यान रखें आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी.

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है, बिहार के एससी व एसटी और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन फीस 150 है, वहीं दिव्यांगों के लिए 150 रुपये है.

अभ्यर्थियों का चयन

बीपीएससी की सहायक पदों की परीक्षा दो चरणों में होगी. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा. प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान व गणित, रीजनिंग तीन विषयों से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और हर प्रश्न एक अंक का होगा. यह परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की होगी.

परीक्षा में किताब ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को किताब ले जाने की अनुमित होगी. लेकिन प्रत्येक सेक्शन के लिए एक ही किताब ले जाने की छूट मिलेगी, यानी अभ्यर्थी तीन पुस्तक ही ले जा सकेंगे. बीपीएससी ने साफ किया कि बिहार बोर्ड या आईसीएसई की टेक्स्ट बुक ले जाने की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर तय होगी.

वेतनमान

7वें वेतनमान के तहत सहायक पदों के लिए वेतन मान 44900 से 142400 होगा.

English Summary: bpsc assistant recruitment 2022 application form apply 21 december
Published on: 15 December 2022, 05:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now