Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 March, 2020 1:29 PM IST

हरियाणा सरकार कोरोना के चलते लॉकडाउन में किसानों को बड़ी राहत दे रही है. बंदी के दौरान किसान अपने खेत में फसल कटाई के लिए जा सकेंगे. सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि किसानों को कटाई के लिए आवागमन करने वाली कंबाइन हार्वेस्टर और दूसरी मशीनों को सड़कों पर रोका नहीं जाएगा.


कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि किसानों के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए हैं. इस निर्देश में बताया गया है कि बंद की वजह से किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी. किसानों की गेहूं और सरसों की फसल की खरीद हर साल की तरह इस साल भी सही समय पर एमएसपी पर की जाएगी. मंडियां चलाने और किसान की फसल बिकवाने में कोई समस्या नहीं आने देंगे.

इतना हीं नहीं, हरियाणा सरकार ने कोरोना के कारण रबी फसलों की खरीद में देरी होने के कारण किसानों को बोनस देने का फैसला किया है. बता दें कि 6 मई से लेकर 31 मई तक प्रति क्विंटल 50 रुपये और 1 जून से 30 जून तक 125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा. लेकिन किसानों को बोनस के लिए शर्त रखी गई है कि यदि खरीद 5 मई से पहले पूरी हो जाती है तो बोनस नहीं दिया जाएगा.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने विभाग के निदेशक को यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना के चलते इसमें और भी देरी हो सकती है. इसलिए गेहूं की फसल खरीद पर एमएसपी के साथ बोनस भी देना होगा. 20 अप्रैल से 5 मई तक 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद होगी. 6 से 31 मई तक 1975 रुपये प्रति क्विंटल व 1 से 30 जून तक 2050 रुपये के हिसाब से खरीद करें.

English Summary: Bonus of Rs 125 per quintal on crop sale with discounts to farmers in lockdown
Published on: 27 March 2020, 01:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now