Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 April, 2019 5:57 PM IST

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कटक के चौदार में  शनिवार को एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित किया. इस मीटिंग में केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये ऐलान किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आती है, तो वह राष्ट्रीय फूड सिक्योरिटी स्कीम (National Food  Security Scheme)  के तहत  राज्य के गरीब लोगों को 1 रुपए में  खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जाएंगे. दरअसल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सत्ता में आती है, तो वह 3.26 करोड़ लाभार्थियों को 5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल और नमक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत सिर्फ 1 रु में  देगी.

बता दे कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 किलोग्राम चावल रियायती मूल्य पर दिया जाता है और ओडिशा सरकार गरीबों को 1 रुपए  किलो चावल मुहैया करा रही है. लाभार्थी 1 किलो चावल खरीदने के लिए केवल 1 रुपये का भुगतान करेंगे. जिसकी बाजार में कीमत 31 रुपए प्रति किलोग्राम है. उन्होंने यह भी कहा, "लोगों ने ओडिशा में बेईमान सरकार को हटाने और भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का मन बना लिया है".

केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा है कि भाजपा सरकार राज्य के सभी अस्पतालों में सुधार करेगी और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने के लिए डॉक्टरों को नियुक्त करेगी. यह 1 लाख करोड़ रुपए के समर्पित कोष की मदद से सिंचाई नेटवर्क का विस्तार भी करेगा और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं का  भी विकास करेगी.

English Summary: BJP government will provide food items only 1 rupee in National Food Security Scheme Cuttack Odisha BJPFood Items RiceDal Salt BeneficiariesNational Food Security Scheme
Published on: 15 April 2019, 06:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now