Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 January, 2020 4:35 PM IST

Delhi Elections 2020:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब महज गिने-चुने दिन ही बचे हैं. इसके मद्देनजर दिल्ली में इन दिनों सियासी सरगर्मी थोड़ी तेज हो गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी ने संकल्प पत्र के माध्यम से अपने विजन को जनता के सामने रखा.घोषणापत्र जारी करते वक्त नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ चंद चीज़ें फोकट में बांट कर दिल्ली का भविष्य नहीं बन सकता है.

बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए बड़े वादे...


दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार.

नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड.

व्यापारियों में एक साल में लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड का काम पूरा.

सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में बदलाव.

किराए पर रह रहें लोगों के हितों की रक्षा करना.

जिनको गेंहू मिलती है उन्हें 2 रुपये किलो पिसा हुआ आटा देंगे.

दिल्ली को टैंकर माफिया से मुक्त कराएंगे.

हर घर नल से शुद्ध जल देने की योजना.

दिल्ली में 200 नए स्कूल खोलना.

दिल्ली में 10 नए बड़े कॉलेज खोलना.

दिल्ली में आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना लागू करना.

समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रचर योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का खर्च.

गरीब परिवार में बेटी के जन्म के वक्त अकाउंट खोलेंगे, 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये.

कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी फ्री में देंगे.

9वीं क्लास में गए छात्रों को मुफ्त में साइकिल.

आपकी जानकारी किए लिए बता दे कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में लोगों के सुझाव लेने के लिए 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' कार्यक्रम शुरू किया था. भाजपा के मुताबिक इसमें 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और अपना सुझाव दिया.

English Summary: Bjp Delhi Manifesto: BJP promised free scooty and 2 rupees flour
Published on: 31 January 2020, 04:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now