MIONP 2.0: भारत में टिकाऊ, प्राकृतिक और लाभकारी खेती की दिशा में ऐतिहासिक पहल! Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 April, 2026 4:37 PM IST
41 नए बायोगैस प्लांट्स को मिली मंजूरी (Image Source-AI generate)

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में इसी क्रम में बायोगैस और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 41 नए बायोगैस प्लांट्स को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 14 को लाइसेंस भी जारी किया जा चुका है. इस पहल से न केवल गैस सप्लाई में सुधार होगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे.

लाइसेंसिंग प्रक्रिया में आई तेजी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया को तेज करते हुए बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों का निपटारा किया है. जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) को CNG और CBG स्टेशनों के लिए कुल 467 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 157 को अंतिम लाइसेंस जारी कर दिया गया है, जबकि 38 परियोजनाओं को प्रारंभिक मंजूरी (Prior Approval) दी गई है.

सरकार की यह सक्रियता बताती है कि बायोगैस और ग्रीन फ्यूल सेक्टर को लेकर नीति स्तर पर गंभीरता बढ़ी है.

ऊर्जा संकट से निपटने की तैयारी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार वैकल्पिक ईंधन स्रोतों पर तेजी से काम कर रही है. बायोगैस और CNG जैसे ईंधन न केवल सस्ते हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इन परियोजनाओं के शुरू होने से रसोई गैस और वाहनों के ईंधन की उपलब्धता में सुधार होगा. इससे आम लोगों को बढ़ती कीमतों से राहत मिलने की संभावना है.

रसोई गैस और ईंधन की किल्लत होगी कम

सरकार का फोकस सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सप्लाई चेन को भी मजबूत करने पर है. नए बायोगैस प्लांट्स के साथ-साथ डिस्पेंसिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता बेहतर होगी. खासकर उन इलाकों में, जहां एलपीजी या CNG की पहुंच सीमित है, वहां बायोगैस एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप भी इस सेक्टर में निवेश या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है. सरकार ने बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल को नए आवेदनों के लिए खोल दिया है. इच्छुक आवेदक 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको GOBARdhan (गोबरधन) यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन पोर्टल और BAM पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Biogas Sector Opportunity 41 New Plants Approved Apply Before Deadline
Published on: 24 April 2026, 04:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now