कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 July, 2026 2:08 PM IST
बिहार की नर्सरियां बनेंगी गुणवत्ता और रोजगार का नया केंद्र

बिहार सरकार राज्य की नर्सरियों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की तैयारी में है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कृषि विभाग के सभागार में नर्सरी संचालकों, किसानों, उद्यमियों और बागवानी क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बिहार को देश का अग्रणी नर्सरी हब बनाने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर काम कर रही है।

बैठक में नर्सरी क्षेत्र के विकास, प्रमाणित पौध उत्पादन, आधुनिक तकनीकों के विस्तार, डिजिटल व्यवस्था, प्रशिक्षण और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नर्सरियों को केवल पौध उत्पादन तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इन्हें रोजगार सृजन, कृषि उद्यमिता, हरित अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने के मजबूत माध्यम के रूप में विकसित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में बिहार के पास अपार संभावनाएं हैं और गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन के जरिए राज्य राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकार नर्सरी क्षेत्र में डिजिटल तकनीक, स्व-प्रमाणीकरण (सेल्फ सर्टिफिकेशन), वैज्ञानिक प्रबंधन, नियमित प्रशिक्षण और गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इससे किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध होंगे, वहीं उपभोक्ताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है, जिसमें नियमों का पालन करने वाले नर्सरी संचालकों को पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं, बार-बार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे सुधार आधारित और पारदर्शी व्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, आधुनिक नर्सरी प्रबंधन और बागवानी नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र बनाना है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

संवाद कार्यक्रम में नर्सरी संचालकों और अन्य हितधारकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव कृषि मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार किसानों और नर्सरी संचालकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखेगी और उनके सहयोग से बिहार के नर्सरी क्षेत्र को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

English Summary: Bihar Nurseries Quality Employment Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha Roadmap
Published on: 15 July 2026, 02:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now