जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
बिहार की शाही लीची को देश-दुनिया तक पहुंचाने का हॉर्टिकल्चर विभाग का अनोखा प्रचार

बिहार की शाही लीची को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग का उद्यान निदेशालय द्वारा इस बार सोशल मीडिया पर बेहद अनोखे और रचनात्मक तरीके से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी किए जा रहे एनिमेटेड, ऐआई एवं फिल्मी थीम आधारित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

“लिची दुल्हनिया ले जाएंगे”, “दिल मांगे लिची”, “लिची की फिल्मी दुनिया”, “लिची नंबर-1” और “लिची एक्सप्रेस” जैसे क्रिएटिव स्लोगन के माध्यम से मुजफ्फरपुर (बिहार) की प्रसिद्ध शाही लीची को युवाओं एवं आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पोस्टरों में पारंपरिक भारतीय परिधान, आधुनिक ग्राफिक्स और लीची को कैरेक्टर के रूप में दर्शाकर प्रचार को मनोरंजक स्वरूप दिया गया है।

विशेष बात यह है कि विभाग केवल पारंपरिक सरकारी प्रचार तक सीमित नहीं रहकर अब डिजिटल और सोशल मीडिया फ्रेंडली कैंपेन पर भी जोर दे रहा है। इससे बिहार की लीची ब्रांडिंग को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विभाग की ओर से आगामी 16 मई 2026 को “बिहार लीची संगम” कार्यक्रम के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर स्थित लीची अनुसंधान केंद्र, मुशहरी परिसर में आयोजित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में लीची उत्पादक किसान, निर्यातक, कृषि वैज्ञानिक, उद्यान विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य बिहार की शाही लीची को “बाग से निर्यात तक” मजबूत पहचान दिलाना, किसानों को बाजार एवं तकनीकी जानकारी से जोड़ना तथा लीची के वैल्यू एडिशन एवं ब्रांडिंग को बढ़ावा देना है।

English Summary: Bihar Litchi Gets New Avatar on Social Media Horticulture Departments Unique Promotional Campaign Creates buzz
Published on: 11 May 2026, 03:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now