Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 August, 2026 11:48 AM IST
सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक अनुदान (Image Source-AI generate)

बिहार सरकार ने किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से एक पहल की है, जिसकी जानकारी खुद राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी है कि कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा सोलर क्रॉप ड्रायर योजना की शुरुआत की है. इस सरकारी योजना के तहत राज्य के किसानों को सोलर ड्रायर खरीदने पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक भारी अनुदान का लाभ. इससे किसानों को फसल कटाई के बाद क्षति से भी मिलेगी राहत.

सोलर ड्रायर पर कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप बिहार के किसान है और इस सरकारी योजना में आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह जान ले कि बिहार सरकार इस सरकारी योजना के तहत  100 किलोग्राम क्षमता वाले सोलर क्रॉप ड्रायर की खरीद करने पर सरकार किसानों को 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान करेंगी, जिससेन किसानों को यह फायदा होगा की बिजली या डीजल जैसे ईंधन पर अतिरिक्त खर्च नहीं होगा. यानी की इससे किसानों की लागत में कमी आएंगी और आय में बढ़ोतरी होगी.

पारंपरिक तरीके से अधिक सुरक्षित रहेगी फसल

अगर किसान भाई इस सरकारी योजना के तहत सोलर ड्रायर की खरीद करते हैं, तो वह इस मानसून के सीजन में भी अपनी फसलों की कटाई के बाद उन्हें सुरक्षित रख सकते हैं. यानी की राज्य के अधिकतर किसान भाई-बहन फसल को खुले मैदान या छत पर सुखाते हैं. इस दौरान धूल, नमी, बारिश और कीटों के कारण उपज की गुणवत्ता प्रभावित होती है. कई बार अचानक मौसम बदलने से पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है, लेकिन इसके विपरीत, सोलर क्रॉप ड्रायर नियंत्रित वातावरण में फसल को सुखाता है. इससे फसल का प्राकृतिक रंग, स्वाद, सुगंध और पोषण गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है और किसानों की मेहनत भी खराब नहीं होती है.

मूल्य संवर्धन का मिलेगा लाभ

इस योजना का एक बड़ा उद्देश्य किसानों को केवल कच्चा उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें मूल्य संवर्धन (Value Addition) के लिए भी प्रोत्साहित करना है. किसान फल, सब्जियां, मसाले, औषधीय पौधे और अन्य कृषि उत्पादों को वैज्ञानिक तरीके से सुखाकर लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं, जब बाजार में कीमत कम हो, तब किसान तुरंत बिक्री करने के बजाय उत्पाद को सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर दाम मिलने पर बेच सकते हैं. 

ऑनलाइन आवेदन की क्या प्रक्रिया?

कृषि मंत्री ने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है. ऐसे में इच्छुक किसान उद्यान निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल  horticulture.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही किसान योजना में आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को कर लें तैयार-

  • आधार कार्ड

  •  बैंक पासबुक

  •  डीबीटी किसान पंजीकरण संख्या

सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Government Solar Crop Dryer Subsidy for farmers Apply Online
Published on: 05 August 2026, 11:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now