Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 March, 2026 4:10 PM IST
'सोलर लाइट ट्रैप' पर 75% की भारी सब्सिडी (Image Source-AI generate)

सहारनपुर के सब्जी और दालों की खेती करने वाले किसानों को यूपी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. अक्सर जब भी किसान दाल या फिर सब्जियों की खेती करते हैं, तो उनकी फसलों को उड़ने वाले कीट (फ्लाइंग इंसेक्ट) खराब कर देते है. ऐसे में किसानों को महंगे कीटनाशकों की जरुरत होती है, ताकि वह उन कीटों से अपनी फसलों को बर्बाद होने से बचा सकें, लेकिन अब किसानों को महंगे कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि कृषि विभाग 'सोलर लाइट ट्रैप' पर 75% भारी अनुदान प्रदान कर रहा है. आगे इसी क्रम में जानें कैसे इस सब्सिडी का लाभ मिलेंगा.

क्यों खास है यह यंत्र?

किसान भाई अगर 'सोलर लाइट ट्रैप' की खरीद करते हैं तो इससे अपनी फसलों का बचाव कर सकते हैं. बता दें कि सोलर लाइट ट्रैप एक खास ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो सूरज की रोशनी से चलता है. यानी सूरज की रोशनी से चार्ज होकर रात में उड़ने वाले कीटों को इस यंत्र की लाइट अपनी अपनी ओर खींच लेती है और कीट इसकी तेज रोशनी के कारण इसकी तरफ खींच कर पानी में गिरकर मर जाते हैं.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अब किसानों को कीटनाशक खर्च नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार सोलर लाइट ट्रैप उपकरण पर दें रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी की छूट. अगर इस उपकरण की असली कीमत की बात करें तो लगभग 635 रुपये है, लेकिन अब यह यंत्र किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ मात्र 159 रुपये में मिलेगा. साथ ही इससे किसानों की लागत घटेगी और आमदनी में इजाफा होगा.

जिले के हर ब्लॉक में किसानों के लिए उपलब्ध सोलर लाइट ट्रैप

जिले के हर ब्लॉक में किसानों के लिए सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध कराए गए हैं. कृषि विभाग ने फसलों को कीटों से बचाने और रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की है. विभाग का कहना है कि इस तकनीक के जरिए किसान कम लागत में अपनी फसलों की बेहतर सुरक्षा कर सकते हैं.

लाभ लेने के लिए यहां करें संपर्क

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस तकनीक का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. जो किसान सोलर लाइट ट्रैप प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या कृषि रक्षा इकाई से संपर्क कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar government is providing a 75 percent subsidy on solar light traps to help farmers get relief from pests
Published on: 13 March 2026, 04:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now