Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 March, 2026 12:43 PM IST
मुफ्त सोलर पैनल के लिए आवेदन शुरू (Image Source- istockphoto)

देश में बढ़ता बिजली का बिल एक बड़ी समस्या बनता जा रहा था. ऐसे में बिहार सरकार ने उन लोगों के लिए सख्त कदम उठाया है, जो लोग इस अधिक बिजली बिल का बोझ झेल नहीं पा रहे थे. यानी की बीपीएल परिवारों को राज्य सरकार ने मुफ्त सोलर पैनल योजना की शुरुआत कर इन परिवारों को बेहद ही बड़ी मदद दी है, जिसके तहत यह लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगा कर बिजली की बचत कर सकते हैं और साथ ही भारी बिजली के बिल से भी छुटकारा पा सकते हैं.

फ्री सोलर पैनल का लाभ किन परिवारों को मिलेगा?

इस सरकारी योजना का फायदा उन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है, जो आर्थिक रुप से कमजोर है. यानी की बीपीएल परिवारों को सरकार इन सभी धारकों को छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगवाने का चांस दे रही है, ताकि यह लंबे-चौड़े बिजली के बिल से छुटकारा पा सकें और उनका मंथली खर्च भी कम आए.

इसके अलावा, सरकार ने इस योजना की शुरुआत इसलिए की है, ताकि गरीब परिवारों की आर्थिक बचत हो सकें. साथ ही सरकार ने इस योजना में उन परिवारों को शामिल करने की योजना बनाई है, जिनकी इनकम बेहद कम है. वह लोग ही इस सरकारी योजना के पात्र होंगे.

इस योजना से क्या फायदा होगा?

अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं, तो इन लोगों को सोलर पैनल की मदद से दिन के समय में बिजली की जरुरत नही होगी. यह लोग दिन के समय में घर के पंखे, बल्ब और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सूरज की रोशनी से चला सकेंगे और अपने बिजली के बिल में बचत कर सकेंगे.

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो बड़े ही आसानी से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है इन आसान तरीकों के माध्यम द्वारा-

  • सबसे पहले आप अपने फोन पर प्ले स्टोर से सुविधा एप डाउनलोड करें.

  • इसके बाद आप एप में कुटीर ज्योति रूफटॉप सोलर पैनल सहमति ऑप्शन को चुने और आगे कंज्यूमर नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा कर लें.

  • इसके बाद पात्र लाभार्थी इस योजना की प्रक्रिया में अपने जरुरी दस्तावेज बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड या अन्य पहचान और पता प्रमाण अपलोड करने के अलावा, आवेदन फॉर्म में छत का फोटो और एरिया डिटेल भी भर दें.

साथ ही जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है. वह अपने नजदीकी सुविधा काउंटर या वसुधा केंद्र पर जाकर मुफ्त सहायता ले सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar government is offering free solar panels to BPL families application process begins learn full details
Published on: 09 March 2026, 12:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now