खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 May, 2023 2:12 PM IST

BPSSC Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने उप निरीक्षक पद की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौका है. आयोग इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु कर दी है.

पद की संख्या

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने इस भर्ती अभियान कुल 64 पदों के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है.  इसके लिए कुल 64 पदों के रिक्तियां निकाली गई हैं. इनमें निरीक्षक-मद्य निषेध पद के लिए 11 पद और गृह विभाग के तहत अग्निशमन सेवा में अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के 53 पद के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं.

तिथि

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 मई से शुरु कर दी है और यह अगले महीने की 4 जून तक जारी रहेगी. उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर फार्म को भर सकते हैं.

पात्रता

इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है.. महिलाओं के लिए आयु सीमा 40 साल तक रखी गई है.

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी व एसटी वर्गों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा है.

ये भी पढ़ें: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन जारी

आवेदन की प्रक्रिया 

आप सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं. इसके बाद अभ्यर्थी निषेध विभाग पर क्लिक करें. फिर वहां दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन करें और फार्म में पूछे गए सभी चीजों को भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें. अपनी आवश्कता के लिए आप फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर जरुर रख लें. 

English Summary: Bihar government has started recruitment for sub-inspector, apply now
Published on: 04 May 2023, 02:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now