Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 March, 2026 5:38 PM IST
अब KCC लोन मिलेगा बिना दस्तावेज (Image Source-AI generate)

बिहार किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. अभी तक राज्य के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लेने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था और तब भी उन्हें समय पर लोन नहीं मिल पाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब राज्य के किसान भाइयों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन मिलेगा बिना किसी टेंशन के मोबाइल के माध्यम से बस इस प्रक्रिया के दौरान फार्मर आईडी (Farmer Registry) होनी आवश्यक है. अगर आप ने करा ली है, तो इसके चलते किसान बिना किसी दस्तावेज के लोन प्राप्त कर सकते हैं. 

मोबाइल एप से मिलेगी सभी सुविधाएं

बिहार कृषि विभाग के अनुसार, फार्मर आईडी एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा जिसमें किसान और उनकी खेती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी पहले से दर्ज रहेगी. इससे किसानों को बार-बार कागज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन लेने की प्रक्रिया भी इसी एप के माध्यम से पूरी की जा सकेगी.

सरकार की योजना के तहत शुरुआत में करीब 75 लाख किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा. ये वे किसान हैं जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं. इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पहले से पंजीकृत किसानों को जल्दी और आसान सुविधा मिल सके.

15 मिनट में लोन के लिए आवेदन संभव

फार्मर आईडी इस नई व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि किसान मात्र 15 मिनट के भीतर लोन के लिए आवेदन कर सकता है. हालांकि इसके लिए एक शर्त जरूरी है किसान के पास फार्मर आईडी होना अनिवार्य है. बिना फार्मर आईडी के KCC लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

फिलहाल बिहार में लगभग 55.12 प्रतिशत किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है. ऐसे में सरकार का फोकस अधिक से अधिक किसानों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर है, ताकि वे इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें.

फार्मर आईडी बनवाने के आसान तरीके

किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना भी अब बेहद आसान कर दिया गया है. इसके लिए किसान कई विकल्प चुन सकते हैं, जो इस प्रकार है-

  • किसान मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

  • इसके अलावा किसान भाई नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या वसुधा केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

  • पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे विशेष कैंप के माध्यम से भी किसान फार्मर आईडी बनवा सकते हैं.

  • अगर कोई किसान घर बैठे ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाना चाहता है, तो वह बिहार एग्रीस्टैक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है. वहां “फार्मर रजिस्ट्री कैसे कराएं” विकल्प पर क्लिक करके पूरी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है.

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है और क्यों जरूरी है?

किसान क्रेडिट कार्ड योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को साहूकारों और ऊंचे ब्याज से बचाना है. इस योजना के तहत किसान आसानी से बैंक से लोन ले सकते हैं और खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

इस कार्ड के जरिए किसान अधिकतम 3 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार की ओर से ब्याज दर में लगभग 1.5 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाती है. यह लोन बीज, खाद, कीटनाशक, उर्वरक और अन्य कृषि कार्यों के लिए उपयोगी है. कई मामलों में किसान इस राशि का उपयोग व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी कर सकते हैं.

किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं

हालांकि अब फार्मर आईडी के जरिए प्रक्रिया आसान हो गई है, फिर भी पारंपरिक तरीके से KCC बनवाने का विकल्प अभी भी मौजूद है. किसान निम्न तरीके से KCC बनवा सकते हैं-

  • संबंधित बैंक की शाखा में जाकर आवेदन करना

  • आधार कार्ड और खेती से जुड़े दस्तावेज जमा करना

  • बैंक अधिकारी द्वारा प्रक्रिया पूरी कराना

  • इसके अलावा किसान ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar farmers KCC loan are now available without documentation
Published on: 20 March 2026, 05:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now