कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 July, 2026 2:31 PM IST
मक्का किसानों को हाइब्रिड बीजों पर मिलेगी भारी सब्सिडी की छूट (Image Source-AI generate)

देश में खरीफ सीजन चल रहा है और इस दौरान किसान भाई खरीफ सीजन की खेती करने में व्यस्त है और इसी बीच समस्तीपुर के मक्का किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है कि सरकार इस फसल के हाइब्रिड बीजों पर भारी सब्सिडी की छूट दे रही है, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी और उनको फसल उत्पादन अधिक मिलने के साथ इनकम अच्छी होने की संभावना है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

बिहार समस्तीपुर में इस समय खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी चल रही है और इसी बीच मक्का किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार इस सीजन मक्का किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीज बेहद कम कीमत पर प्रदान कर रही है. यानी की मक्का बीजों पर किसानों को अब 174 रुपये का बीज अब 74 रुपये में उपलब्ध कराएंगी. यानी की 100 रुपये की सब्सिडी सीधे सरकार की ओर से दी जा रही है.

कहां से बीज खरीद करें?

अगर आप मक्का किसान है और अच्छी गुणवत्ता वाले बीज खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर इस सीजन अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर किसान इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह अपने संबंधित प्रखंड के किसान भवन पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

किसान कितने बीजों की खरीद कर सकते हैं?

अगर आप मक्का किसान है और आप इस सरकारी सब्सिडी के तहत अच्छे गुणवत्ता से भरपूर बीजों की खरीद करना चाहते हैं और आपके मन में यह सवाल है कि इस सरकारी अनुदान के अंर्तगत कितने बीजों की खरीद कर सकते हैं तो आपको बता दे. किसान भाई इस सरकारी योजना के तहत  करीब 50 क्विंटल बीजों की खरीद कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप मक्का किसान है और मक्का बीजों पर अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं तो वह इस सरकारी सब्सिडी का लाभ पाने के लिए बिहार स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अनुदान का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Farmer get Hybrid Maize Seeds Subsidy Scheme
Published on: 03 July 2026, 02:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now