जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 April, 2026 4:44 PM IST
खेती में तकनीक का कमाल (Image Source-AI generate)

देश के किसान आज के दौर में जिस तरह से नई तकनीकों की तरफ बढ़ रहे और एक प्रगतिशील किसान बन रहे हैं. ऐसे में स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप्स भी किसानों के लिए जानकारी का साधन भी बन गए है और आज हम आपको इस क्रम में उन कृषि ऐप Agriculture App के बारे में जानकारी देंगे, जिसकी मदद से किसान फसल की तैयारी और कमाई मैनेज बेहद ही आसान तरीके से कर रहे हैं. साथ सरकार भी किसानों को तकनीकों से जुड़ने पर जोर दें रही है, ताकि आज का किसान स्मार्ट तरीके के साथ काम कर आगे बढ़ें.

पीएम किसान ऐप(PM Kisan App)

पीएम किसान ऐप की शुरुआत उन किसानों के लिए की गई, जो पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं.  साथ ही यह ऐप किसानों के लिए बेहद ही लाभकारी है, जिसकी मदद से किसान भाई इस ऐप के माध्यम से अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं और नाम या  ईकेवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया भी इस ऐप से घर बैठे पूरी की जा सकती है. यानी किसी सरकारी दफ्तर जानें की कोई आवश्यकता नहीं.

मेघदूत ऐप(Meghdoot App)

मेघदूत ऐप (Meghdoot App) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), ICAR और IITM द्वारा विकसित एक मुफ्त मोबाइल ऐप है, जो किसानों के लिए बेहद ही लाभकारी है. किसान इस ऐप के जरिए मौसम-आधारित कृषि सलाह और तापमान, बारिश, और नमी के आधार पर फसल और पशुधन प्रबंधन की पूरी जानकारी ऐप पर मंगलवार और शुक्रवार को सलाह अपडेट दी जाती है. साथ ही यह ऐप हिंदी भाषा के अलावा स्थानीय भाषा में भी मौजूद है. हर किसान इस ऐप को आसानी से उपयोग कर सकता है.

किसान रथ ऐप(Kisan Rath App)

किसान रथ ऐप किसानों के लिए बेहद ही जरुरी ऐप है, जब किसानों को ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ता है और अपनी फसलों को सही समय रहते मंडी तक पहुंचाना होता है. ऐसे में यह ऐप किसी विमान से कम नहीं, इसकी मदद से किसान घर बैठे ट्रक या दूसरे वाहनों की बुकिंग कर उपयोग कर सकते हैं. साथ ही इस ऐप से किसानों को यह फायदा होता है कि फसल की बर्बादी कम होती है और सही समय पर पहुंच जाती है, जिससे फसल के अच्छे दाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

पूसा कृषि ऐप(Pusa Krishi App)

पूसा कृषि ऐप एक ऐसा ऐप है, जिसकी मदद से किसान भाई नई तकनीक और उन्नत खेती के बारे में जानकारी आसानी से जान सकते हैं. साथ ही इस ऐप के जरिए किसान फसल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, बीज चयन और मौसम से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा विकसित यह ऐप किसानों को नई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों से जोड़ता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Best Agriculture Apps for Farmers to Improve yield and income
Published on: 28 April 2026, 04:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now