Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 December, 2018 1:47 PM IST
By:

बैंक सेवाएं आज भी प्रभावित होंगी क्योंकि 10 लाख से भी ज़्यादा कर्मचारियों के साथ 9 बैंक यूनियनों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर विजया बैंक और देना बैंक के खिलाफ फिर से देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. राज्यों के स्वामित्व वाले बैंकों के विलय के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बैंक हड़ताल है. इससे पहले राज्य द्वारा संचालित बैंक यूनियनों ने 21 दिसंबर को हड़ताल की थी.

आज होने वाली हड़ताल के बारे में ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को यह जानकारी दे दी है कि सरकारी बैंकों के विपरीत प्राइवेट बैंकों में सेवाएं आज सामान्य रहेंगी. क्योंकि उनके कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.

एआइबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि अतिरिक्त केंद्रीय श्रम आयुक्त द्वारा समझौते के लिए बुलाई गई इस बैठक में कोई भी सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए कर्मचारी संघ बुधवार को दोबारा हड़ताल पर जाएंगे. बैठक में न तो सरकार ने और न ही संबंधित बैंकों के प्रबंधन ने अभी तक विलय टालने का कोई भी आश्वासन नहीं दिया है इसलिए यह हड़ताल जारी रहेगी.

बैंक कर्मचारियों के संगठनों का दावा है कि सरकार बैंकों का आकार बड़ा करना चाहती है. अगर देश के सभी सार्वजनिक बैंकों को मिला दिया जाए तो भी हम दुनिया के शीर्ष दस बैंकों में स्थान नहीं बना पाएंगे. सरकार ने सितंबर में बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय को मंजूरी दे दी थी.

मनीशा शर्मा, कृषि जागरण

English Summary: Banks strike is continued today
Published on: 26 December 2018, 01:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now