Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 May, 2022 4:10 PM IST
Bank Holidays List

जून का महीना शुरू होने वाला है ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम पूरे करने हैं, उन लोगों को आने वाले महीने में होने वाली छुट्टियों को चेक कर लेना चाहिए. ताकि छुट्टी से पहले आप बैंक से जुड़ें अपने कामों को कर लें. साल में एक बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भारतीय बैंकों के लिए एक लिस्ट जारी करती है. जिससे ग्राहकों को पहले ही अपडेट मिल जाता है कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन खुलेंगे, आइए चेक करते हैं  लिस्ट.

RBI  के द्वारा बाँटी  गई छुट्टियां

RBI के द्वारा दी गयी छुट्टियों में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां भी  हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं.

राज्य के अनुसार छुट्टियां

  • 2 जून (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना

  • 3 जून (शुक्रवार): श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस – पंजाब

  • 14 जून (मंगलवार): पहिली राजा/संत गुरु कबीर जयंती - उड़ीसा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब

  • 15 जून (बुधवार): राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - उड़ीसा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर

  • 22 जून (बुधवार): खारची पूजा - त्रिपुरा

  • 30 जून (बुधवार): रेमना नी – मिजोरम

ये भी पढ़ें: Bank Holidays: 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, पहले हफ्ते में लगातार छुट्टी, जल्द चेक करें पूरी लिस्ट

उत्तरप्रदेश में कम रहेंगी छुट्टी

देशभर में जून के महीने में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक कर्मियों के हिस्से में कुल 12 छुट्टियां जाने वाली हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में मात्र 6 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. क्योंकि उत्तर प्रदेश में इस महीने में कोई खास त्यौहार या कोई खास दिन नहीं है.

English Summary: bank holidays list banks closed in the month of June, check list
Published on: 25 May 2022, 05:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now