खरीफ सीजन में किसानों को खोज रहती है ऐसी मुनाफे वाली फसल की जिसमें लागत कम हो और मुनाफा अधिक. इस सीजन में किसान हरा सोना यानी बांस की खेती करते हैं, तो अच्छी कमाई कर सकते हैं. साथ ही सरकार इस फसल की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और दें रही है 50% तक भारी अनुदान, तो चलिए आगे जानते हैं कैसे मिलेगा योजना का लाभ और बांस की खेती से क्या होगा फायदा.
राष्ट्रीय बांस मिशन योजना क्या है?
भारत सरकार द्वारा बांस की खेती का बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत की ताकि इस योजना के तहत किसान बांस की खेती कर बड़ा मुनाफा कमा सकें. यह एक केंन्द्र प्रयोजित योजनाओं में से एक है, जिसकों 2018-19 में पुनर्गठित किया गया था. साथ ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की ताकि किसानों की आय बढ़ सकें और बांस के क्षेत्र का विस्तार हो सकें.
बांस की खेती कब करें?
अगर आप राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का फायदा उठाना सोच रहे हैं और इस खरीफ सीजन में बांस की खेती करने की सोच रहे हैं, तो इस फसल के लिए उचित समय जून से जुलाई (मानसून की शुरुआत) माना जाता है. हालाँकि, सिंचाई की सुविधा होने पर इसे फरवरी-मार्च में भी लगाया जा सकता है. अगर किसान फसल का रोपण जुलाई में करते हैं तो पौधों को नमी मिलती है और पौधों की बढ़वार तेजी से होती है.
बांस की खेती के क्या लाभ है?
अगर किसान भाई इस फसल की खेती करते है तो इस फसल से कई फायदे पा सकते हैं, जो कुछ इस तरह से हैं-
-
किसान अगर अपने खेतों में बांस की एक बार बुवाई कर देते हैं तो वह लगातार 40-50 सालों तक लगातार पैदावार देता है, जिससे किसानों की लागत में कमी आती है और मुनाफे की संभावना बढ़ जाती है.
-
बांस की फसल में किसानों की मेहनत बेहद ही कम होती है, क्योंकि इस फसल में खाद, कीटनाशक और पानी की बहुत कम आवश्यकता होती है और इस कठोर फसल को पशु भी खाना पंसद नहीं करते जिससे किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती और वह इस फसल से अच्छी कमाई कर लेते हैं.
-
इसके अलावा, किसान अगर एकड़ जमीन में इस फसल की पैदावार करते हैं, तो करीब इससे 200 से अधिक बांस (करीब 135 टन तक) मिल सकते हैं और कमाई दोगुना हो सकती है.
कितना मिलेगा अनुदान?
किसान अगर बांस की खेती करने की सोच रहे हैं तो यह फैसला किसानों के लिए सही साबित हो सकता है. सरकार किसानों को राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है और साथ ही किसानों को दें रही है 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान, जिससे किसानों भाइयों का आर्थिक बोझ कम होगा और मुनाफे की संभावना बढ़ेगी.
कैसे करें योजना में आवेदन?
अगर किसान भाई इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो वह आसानी से राष्ट्रीय बांस मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. या फिर किसान अपने जिले के कृषि विभाग या नजदीकी सरकारी नर्सरी से संपर्क करके भी इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह