Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 February, 2023 12:50 PM IST
राम रहीम जैविक खेती की ओर

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम जहां एक तरफ अपने कुकर्मों की सजा काट रहा है, वहीं इन दिनों वह पैरोल पर बाहर आकर लोगों को सलाह दे रहा है. यूं तो राम रहीम कई बार पैरोल में आकर अपने नए-नए गानों के लिए सुर्खियों में बना रहता है. लेकिन इस बार इनके द्वारा जैविक खेता की सलाह दी जा रही है.

रंग बिरंगी गोभी खाने की सलाह

राम रहीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर की है, जिसमें उसे ताजी रंग-बिरंगी गोभी लेकर आते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में वह कह रहा है कि इसे खाने से खुशी मिलेगी.

तो वहीं दूसरी वीडियो में जैविक खेती के लिए सलाह दी जा रही है, कि कैसे नारियल के बुरादे से एक ग्लास की सहायता से बंद गोभी को उगाया जा सकता है. जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बाबा द्वारा सब्सिडी का जिक्र भी किया गया है.

हाल ही में बाबा राम रहीम ने अपना एक नया गाना अपलोड किया था. जिसे अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है. पेशे से बाबा जो कि बीते कुछ सालों से बालात्कार के आरोप में हरियाणा की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है, अक्सर पैरोल में बाहर आता रहता है. बाहर आने के बाद अपने गानों की शूटिंग करते हैं. इस बार भी वह 21 जनवरी से 40 दिन की पैरोल पर बाहर है.

पहले चलाया खेत में ट्रैक्टर

म्यूजिकल डायरेक्टर से अब बाबा का किसान बनने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल बाबा का कहना है कि वह एग्रीकल्चर साइंटिस्ट है, बीते 2 महीने पहले जब वह पैरोल पर बाहर आएं थे तो तब भी उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उसे खुद ट्रैक्टर चलाते हुए खेत की जुताई करते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः रंगीन फूलगोभी की खेती में मुनाफा ही मुनाफा, किसानों की बदल जायेगी किस्मत!

जिसके बाद अब लोगों का कहना है कि शायद बाबा अपनी उगाई हुई रंग-बिरंगी गोभी खाने के लिए बाहर पैरोल पर आएं हैं. तो वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रंगीले मिजाज के बाबा की गोभियां भी रंगीली ही होंगी.

English Summary: Baba Ram Rahim is giving advice to eat colorful cauliflower, doing organic farming
Published on: 17 February 2023, 12:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now