Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 November, 2023 5:50 PM IST

Ayurveda Fair Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में बुधवार से अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन शुरू हो गया है. गुरुवार को इसका आधिकारिक उद्घाटन किया गया. तीन दिवसीय यह महासम्मेलन 10 नवंबर तक चलेगा, जिसमें आयुर्वेद से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इतना ही नहीं महासम्मेलन में किसानों को औषधीय फसलों की खेती करना भी सीखाया जाएगा. महासम्मेलन का समापन 10 नवंबर को आयुर्वेद दिवस पर होगा. 'एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद' की थीम पर आधारित इस महासम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वार किया गया. इस दौरान पंजाब-हरियाण के स्वास्थ्य मंत्री समेत केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद रहे.

महासम्मेलन में जुटे देशभर के मेडिकल छात्र

इस महासम्मेलन में कई तरह के स्टॉल लगाए गए हैं. जहां, आम जनता और मेडिकल के छात्रों को नीम, तुलसी, चंदन समेत कई आयुर्वेदिक औषधियों से बने उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा रही है. इसके अलावा महासम्मेलन में केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी अपने कई स्टॉल लगाएं हैं. महासम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से आयुर्वेद मेडिकल छात्र यहां जुटे हैं. महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कई मेडिकल छात्रों से मुलाकात की और उनका फीडबैक जाना. 

औषधीय फसलों की खेती सीख रहे किसान

महासम्मेलन में किसानों के लिए अच्छी पहल की गई है. जहां उन्हें औषधीय फसलों को लेकर जागरूक किया जा रहा है. इतना ही नहीं उन्हें औषधीय फसलों की खेती करने से तौर तरीके भी सीखाए जा रहे हैं, ताकि किसान औषधीय फसलों के जरिए अधिक कमाई कर सकें.

60 से अधिक कंपनियों ने लगाए हैं स्टॉल

सम्मेलन के एसडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयुर्वेद एक्सपो में 60 से अधिक कंपनियों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के आयुर्वेद से जुड़े प्रोडक्ट है. उन्होंने कहा कि अब तक 19 स्थानों पर ऐसे आयोजन हो चुके हैं. लोगों का काफी उत्साह आयुर्वेद के प्रति देखने को मिलता है. इसी वजह से बार-बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि अब अगला महासम्मेलन मुंबई में होगा. जबकि, जनवरी 2024 में दुबई में इंटरनेशनल आयुर्वेद महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा. जिसमें देश दुनिया के लोग जुटेंगे और आयुर्वेद की शक्ति को महसूस करेंगे.

English Summary: Ayurveda Mahasammelan begins in Panchkula awareness will be raised on medicinal crops farmers will get training
Published on: 09 November 2023, 05:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now