MIONP 2.0: भारत में टिकाऊ, प्राकृतिक और लाभकारी खेती की दिशा में ऐतिहासिक पहल! Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 April, 2026 4:58 PM IST
‘अटल पेंशन योजना’ (Image Source-AI generate)

देश में हर किसी सरकारी नौकरी न होने के कारण उनको यह चिंता सताती होगी की बढ़ती उम्र में उनकी बुढ़ापे की लाठी कौन बनेगा, तो घबराएं नहीं इसी क्रम में भारत सरकार ने ‘अटल पेंशन योजना’ (APY) की शुरुआती की इस उद्देश्य के साथ की असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मध्यम आय वर्गो के लोगों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक मदद मिल सकें और वह किसी के ऊपर भी निर्भर न रहे. यानी की इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन मुहैया कराई जाएगी.

अब तक कितने लोग कर चुके हैं आवेदन?

‘अटल पेंशन योजना’ कई लोगों का सहारा बन चुकी है, क्योंकि देश में हर किसी की सरकारी नौकरी नहीं. इसलिए इस कल्याणकारी योजना का लाभ लगभग 9 करोड़ के पार पहुंच गई है और सबसे खास बात यह है कि इस योजना में 2025-26 में ही रिकॉर्ड 1.35 करोड़ से अधिक लोगों इस सरकारी योजना में रजिस्टर कराया है, ताकि उनकों बुढ़ापे में हर महीने पेंशन मिलती रहे.

योजना में कौन कर सकता है अप्लाई?

भारत सरकार द्वारा शुरु की गई ‘अटल पेंशन योजना’ खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए शुरु की गई है, जिसकी मासिक आय बेहद ही कम है. ऐसे में यह योजना इन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. यानी की इस सरकारी योजना का फायदा सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ही मिलेगा. सरकारी पेंशन के रुप में हर वो भी हर महीने जिससे उनकी बढ़ती उम्र में आर्थिक सहायता हो जाएगी.

अटल पेंशन योजना के क्या नियम है?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो आप इस सरकारी योजना में 18 से 40 के बीच में आप इस योजना में शामिल हो सकते हैं, लेकिन शर्त यह कि आप इनकम टैक्स नहीं भरते हो. इसके अलावा, इस स्कीम में जुड़ने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं और थकते समय में आराम की जिंदगी गुजार सकते हैं.

हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी

अगर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं, तो 60 की उम्र के बाद आपको हर माह 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन मिलती रहेगी. ,साथ ही इस योजना में पेंशन का मिलना व्यक्ति के योगदान के ऊपर भी निर्भर करता है. यानी की इस योजना के तहत सालाना 12,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक पेंशन मुहैया कराई जाती है.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इन आसान तरीकों से आप अप्लाई कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी सरकारी या निजी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं

  • इसके बाद अटल पेंशन योजना (APY) खाता खोलने का फॉर्म लें और अपनी फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और नॉमिनी का विवरण भरें

  • इसके बाद फॉर्म के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी संलग्न कर अपनी पसंद का पेंशन स्लैब (₹1000 - ₹5000) चुनें और फॉर्म में अपना बचत बैंक खाता नंबर लिखें और ऑटो-डेबिट की अनुमति दें

  • आवेदन जमा करने के बाद बैंक से पावती रसीद (Acknowledgement slip) प्राप्त करना न भूलें

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Atal Pension Yojana Benefits eligibility 9 Crore Subscribers Record
Published on: 25 April 2026, 05:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now