Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 May, 2022 12:42 PM IST

जहां भारत के एक हिस्से में भीषण गर्मी (Heatwave 2022) ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी के असम में बाढ़ (Assam Flood) आ गयी है. दरअसल, बाढ़ ने इतनी खतरनाक तरह से दस्तक़ दी है जिससे अब तक इसके 20 डिस्ट्रिक्स में 2 लाख से ज्यादा लोगों मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

लोगों में बाढ़ का बढ़ा खौफ (Assam Floods Impact)

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है. असम में बाढ़ की स्थिति काफी खराब है, जिससे करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं. कम से कम 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और 33000 से अधिक लोग इस समय राहत शिविरों में हैं.

इसके अतिरिक्त असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Assam State Disaster Management Authority) ने बताया कि राज्य के 20 जिलों में बाढ़ से करीब 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. कछार जिले में बाढ़ से दो मौतें दर्ज की गईं, जबकि तीन की मौत दीमा हसाओ में भूस्खलन के कारण हुई है.

असम के 20 जिलों में मंडराया खतरा (Flood Affected Assam Districts)

आपदा ने 652 गांवों में 1,97,248 लोगों को प्रभावित किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम के प्रभावित 20 जिलों में बाजाली, बक्सा, विश्वनाथ, कछार, चराईदेव, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, होजई, कामरूप, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, नगांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामूलपुर और उदलगुरी शामिल हैं.

ध्यान देने वाली बात ये है कि होजई सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां बाढ़ से 78,157 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं. 

अधिकारियों ने 32,959 लोगों को आश्रय प्रदान करते हुए 67 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र खोले हैं. ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि कोपिली कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. 

इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान सोमवार सुबह 8:30 बजे से सिलचर में 120 मिमी, मजबत में 89 मिमी और उत्तरी लखीमपुर में 79 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

रेड अलर्ट हुआ जारी (Red Alert)

मौसम विभाग के अनुसार, असम राज्य में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. साथ ही, मेघालय और असम में आज भारी बारिश हो सकती है और कम से कम एक सप्ताह तक बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रहेगी. 

English Summary: Assam Flood, Dangerous scene of flood, train overturned standing, 2 lakh people affected and many died
Published on: 18 May 2022, 12:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now