Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 June, 2025 2:25 PM IST
एशिया डॉन बायोकेयर ने भव्य कार्यक्रम आयोजित

पुष्कर, राजस्थान में 13 जून 2025 को एशिया डॉन बायोकेयर ने भव्य कार्यक्रम विक्रेता स्नेह मिलन आयोजन किया, जिसमें राजस्थान राज्य लगभग 120 विक्रेता  विक्रेता एवं कंपनी के 15 कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह, एग्रोनॉमिस्ट संजय श्रीवास्तव शामिल हुए.  कंपनी के स्थानीय प्रबंधक नटवर शर्मा ने महाप्रबंधक एवं एग्रोनॉमिस्ट का पुष्प गुच्छ (बुके)देकर एवं शाल भेंट कर स्वागत किया. इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन शुरू हुआ.

कार्यक्रम के संचालन में कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने एशिया डॉन बायो केयर के तरफ से सभी विक्रेता बंधु को अंगवस्त्र (शॉल) देकर स्वागत किया. स्वागत के पश्चात कंपनी के कुछ उत्पादन का नए पैकिंग का अनावरण थी प्रोडक्ट वही अंदाज नया थीम के किया गया.

प्रोडक्ट की लांचिंग के बाद विभिन्न श्रेणी के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 विक्रेताओं को सम्मानित किया गया साथ ही कंपनी के 6 कर्मचारी उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किए गए. पुरस्कार वितरण के बाद महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने कंपनी की आरंभ से अब तक की यात्रा का विवरण बताया साथ में एक स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी जो इस विशेष क्षेत्र में विशेष फसलों के लिए बहुत ही उपयोगी है. इसने पश्चात 4 नए उत्पाद जो निकट भविष्य में किसानों को उपलब्ध होगे उनको लॉन्च किया. आए हुए विक्रेताओं को संजय श्रीवास्तव एग्रोनॉमिस्ट ने कंपनी के उत्पादन के प्रयोग करने का सही तरीका समझाया साथ में विक्रेताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया. पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण किसान  की फसल उत्पादन लागत कम करना  स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ फसल उत्पादन इस थीम को ध्यान में रखकर किया गया था.

पूरे कार्यक्रम के आयोजन में  मुख्य आयोजक कार्यकरता की भूमिका नटवर शर्मा ने निभाई. सभी विक्रेताओं ने एशिया डॉन बायो केयर के गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद किसान को समय से उपलब्ध करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन स्वच्छ अनाज, स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण  खुशहाल किसान के नारे से साथ हुआ.

English Summary: Asia Dawn Biocare organized vendor conference new products launched news
Published on: 19 June 2025, 02:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now