Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 December, 2022 5:35 PM IST

Congress Bharat Jodo Yatra in UP: उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की एंट्री से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा का वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल होंगे.  

अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई न्योता नहीं मिला है और हमारी विचारधारा अलग है. साथ ही उन्होंने कहा बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं. जिसके बाद यह साफ हो गया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के नेता नहीं शामिल होंगे.

इन दलों को भेजा गया था न्योता

दरअसल कांग्रेस ने अपनी यात्रा को बड़े स्तर पर दिखाने के लिए विपक्षी दलों के शामिल होने के दावा किया था. कांग्रेस की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और बसपा सुप्रीमो मायावती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा गया था.

बसपा सुप्रीमो के शामिल होने पर संस्पेंस

गौरतलब है कि रालौद के जयंत चौधरी पहले ही भारत जोड़ो  यात्रा में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं वहीं अखिलेश यादव ने भी शामिल होने से मना कर दिया है, जबकि बसपा प्रमुख मायावती ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है ऐसे में मायावती के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने या न होने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. वहीं सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस यात्रा में शामिल होने की संभावना बनी हुई हैं.

3 जनवरी से फिर शरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी ब्रेक पर है. 3 जनवरी से फिर भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी, इसके बाद बागपत और शामली के हिस्सों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 दिनों तक रहेगी. इस दौरान वो करीब 110 किमी तक भारत जोड़ा यात्री पैदल यात्रा करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस इस यात्रा में विपक्षी दलों को शामिल कर एक बड़ा संदेश देने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस बीच अखिलेश यादव का ये बयान कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है.

English Summary: Akhilesh Yadav not participate Bharat Jodo Yatra in UP Congress
Published on: 29 December 2022, 05:35 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now