‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 February, 2026 6:10 PM IST
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना (Image Source- Freepik)

आज के समय में नौकरी करने वाली महिलाओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है, रहने-खाने के लिए सुरक्षित ठिकाना मिलना और महिलाओं की इसी परेशानियों को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. पटना के IAS कॉलोनी, (रूपसपुर) में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास आकांक्षा का शुभारंभ करके साथ ही इसके अलावा, सरकार बिहार के अन्य शहर जैस- गयाजी, दरभंगा और भागलपुर और अन्य इलाकों में महिला बाल विकास निगम के तहत इन छात्रावास (आकांक्षा) खोले जा रहे हैं. इसमें करीबन 50 महिलाओं की रहने की सुविधा होगी. आगे इस लेख में जानते हैं कैसे इन छात्रवास के लिए आवेदन कर सकते हैं.

क्या है ‘आकांक्षा’ छात्रावास?

बिहार सरकार द्वारा ‘आकांक्षा’ छात्रावास विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं जो दूसरे शहरों में सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं. छात्रावास का संचालन महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) के तहत किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को इस चार मंजिला भवन में कुल 50 बेड की सुविधा दी जाएगी और यहां रहने वाली महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की गई है, जिसमें अधीक्षक, सहायक अधीक्षक और रसोइया शामिल होंगे.

खर्च और सुविधाएं क्या होगी?

महिलाएं अगर इन छात्रावास में रहती है तो उनको सबसे बड़ा यह फायदा होगा की उनको इन कमरों में रहने का कोई किराया नहीं देना पड़ेगा. केवल महिलाओं को भोजन का शुल्क प्रति महीने 3000 रुपये देना होगा. इसके अलावा, महिलाओं को यह खास सुविधा मिलेगी-

  • व्यक्तिगत बेड और लॉकर

  • टेबल-कुर्सी

  • 24 घंटे CCTV निगरानी

  • बिजली और शुद्ध पानी (RO)

  • टीवी एवं मनोरंजन व्यवस्था

  • मुफ्त Wi-Fi

  • प्रत्येक तल पर दो किचन

कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत छात्रावास में प्रवेश के लिए महिलाओं के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं-

  • इस छात्रावास में वह महिला ही आवेदन कर सकती है जो कामकाजी महिला हो.

  • इसके अलावा सरकार ने महिलाओं के लिए एक शर्त यह रखी है कि जिन कामकाजी महिलाओं की मासिक सैलरी 75,000 हजार रुपये हो वहीं इस सरकारी योजना के लिए पात्र होगी.

आवेदन के लिए जरुरी कागजात

  • पहचान पत्र (Aadhaar/ID)

  • नियुक्ति पत्र

  • पे-स्लिप / आय प्रमाण

  • जिले में कार्यरत होने का प्रमाण

  • स्थानीय अभिभावक का विवरण

  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू)

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन शुरु होने वाले हैं ऐसे में महिलाएं इन आसान तरीकों से आवेदन कर सकती है-

  • महिलाएं सबसे पहले महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट (https://wcdc.bihar.gov.in](https://wcdc.bihar.gov.in) पर जाएं.

  • उसके बाद होमपेज पर चल रहे टिकर “कामकाजी महिला छात्रावास में प्रवेश कर क्लिक करें.

  • इसके बाद नए पेज पर “Click Here for Registration” को चुनें.

  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद Registration Number और OTP से लॉगिन करें.

  • आवेदन फॉर्म भरें और Save as Draft में डाल दें.

  • उसके बाद सभी विवरण चेक कर Submit करें और Submit के बाद Application ID प्राप्त होगी इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Akanksha Hostel Working women in Bihar Stay and Food at Rs 3000 know Hostel Apply Process
Published on: 20 February 2026, 06:21 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now