Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 March, 2026 2:22 PM IST
एग्रो बिहार–2026 मेला (Image Source-AI generate)

खेती को आधुनिक और लाभदायक बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने किसानों के लिए विशेष कदम उठाया है. राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत कृषि यंत्रों से अवगत कराने के लिए राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला सह प्रदर्शनी “एग्रो बिहार–2026” का आयोजन 12 से 15 मार्च तक किया जाएगा. चार दिवसीय यह मेला पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा. इससे किसानों को यह लाभ होगा. वह मशीनरी, नई खेती तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर खेती उत्पादकता में बढ़ोतरी कर सकेंगे. आइए इस लेख में जानें इस मेले में क्या खास होगा.

मेले में कितने स्टॉल लगाएं जाएंगे?

राज्य के किसानों को इस मेले से काफी फायदा होने वाला है. कृषि विभाग के अनुसार, इस मेले का आयोजन लगभग 3.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में किया जाएगा. मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां, कृषि से जुड़े संस्थान और सरकारी विभाग अपने उत्पादों और योजनाओं की जानकारी से किसानों को अवगत कराएंगे. यह मेला सिर्फ किसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए भी नई तकनीकों को समझने का मौका देगा.

कितने राज्यों के कृषि यंत्र निर्माता होंगे?

बिहार में आयोजित इस चार दिवसीय कृषि यंत्र मेले में कई राज्यों के प्रमुख कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां शामिल होगी और अपने नवीनतम और अत्याधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि जो कंपनियां इस मेले का हिस्सा बनने वाली है. उन में बिहार, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख कृषि यंत्र निर्माता आएंगे. इससे किसानों को आधुनिक यंत्रों को समझने में मदद मिलेगी. इस मदद से किसान अपनी खेती की लागत कम कर उत्पादन अधिक कैसे होगा. यह सबकुछ समझ सकेंगे.

इन सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

इस चार दिवसीय मेले में किसान भाइयों को कई विभाग की सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा. इनमें इन प्रमुख विभागों को किया गया है शामिल-

  • खाद्य प्रसंस्करण विभाग

  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

  • गन्ना उद्योग विभाग

  • उद्योग विभाग

  • सहकारिता विभाग

  • COMFED

इन विभागों के स्टॉल पर किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और कृषि से जुड़े अन्य लाभकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

91 कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

अगर किसान भाई इस चार दिवसीय मेले का हिस्सा बनते हैं तो वह कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत 91 तरह के कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बिहार सरकार का इस चार दिवसीय मेले को आयोजित करने के पीछे का यह उद्देश्य है कि राज्य के किसान इन आधुनिक यंत्रों का उपयोग कर अपनी उत्पादकता बढ़ा कर अपनी आय में इजाफा कर सकें.

कहां से प्राप्त करें योजना की जानकारी?

किसान भाई अगर कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो वह इन माध्यम से भी सरकारी कृषि यांत्रिकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

  • कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट

  • बिहार कृषि मोबाइल ऐप

  • जिला कृषि कार्यालय

  • प्रखंड कृषि कार्यालय

  • कृषि समन्वयक

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Agro Bihar-2026 fair will be organised in Patna from 12th to 15th March farmers learn new farming techniques
Published on: 12 March 2026, 02:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now