Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 September, 2021 1:17 PM IST
Farmers

नेशनल अकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेस परिसर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने पिछले 7 सालों में 1,656 नई किस्में ईजाद की हैं, जिसका लाभ कृषि क्षेत्र को मिल रहा है. उन्होंने आईसीएआर द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों, उन्नत बीज, उर्वरक और कीटनाशकों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के किसान निश्चित तौर पर इससे लाभान्वित हो रहे हैं.

हरियाणा के किसानों के लिए हुआ बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार इस खरीफ सत्र से बाजरा को राज्य की भावान्तर भरपाई योजना में शामिल करेगी. दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस योजना को लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है, तो वहीं खट्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बाजरा के लिये MSP 2,250 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है.

कृषि मंत्री ने लांच किया अमूल हनी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के साथ गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ का उत्पाद अमूल हनी लांच किया. इस अवसर पर तोमर ने कहा कि प्रगति का मंत्र सहकार में ही है. सहकारिता की भावना के अनुरूप कार्य किया जाए तो अमूल जैसा वृहद संस्थान बनेगा जिसके माध्यम से राज्य और देश की प्रगति होगी.

पीएम मोदी ने किसानों को समर्पित की ‘किनोवा’ की वैरायटी  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को 35 बीजों की नई किस्मों का तोहफा दिया है. इनमें एक नाम किनोवा का का भी है. जिसके बारे में काफी कम लोगों जानते हैं. दरअसल, किनोवा बथुआ प्रजाति का सदस्य है, जिसका वानस्पतिक नाम चिनोपोडियम किनोवा है. प्राचीन काल से ही हमारे देश में बथुआ खाद्यान्न एवं हरी पत्तेदार सब्जी के रूप में प्रयोग होता है. बता दें इसकी नई किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद विकसित किया है.

पराली निस्तारण यंत्रों पर 80% तक अनुदान

हरियाणा में किसान खेतों में पराली न जलाएं,  इसके लिए राज्य सरकार किसानों को अनुदान पर पराली निस्तारण यंत्र दे रही है. कृषि विभाग के अनुसार जिन गांवों में पिछले साल पराली जलाने के पांच से ज्यादा मामले आए थे, वे रेड जोन में शामिल हैं. वहीं जिन गांवों मे 5 से कम मामले थे उनको येलो जोन में शामिल किया गया है.

मौसम की मार से निपट सकती है नई वैरायटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय कृषि हमेशा से वैज्ञानिक रही है, क्योंकि यहां पहले से कहा जाता रहा है कि खेत की जुताई जितनी गहरी की जाएगी, बीज बोने पर उपज भी उतनी ज्यादा होगी. तो वहीं पीएम मोदी ने बताया कि फसलों की नई वैरायटी मौसम की मार से निपट सकती हैं. साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भी कृषि संस्थानों को पीएम मोदी ने कई लक्ष्य दिए

हिमाचल में ऑनलाइन पोर्टल से होगी धान खरीद

हिमाचल प्रदेश में किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे खाते में पहुंचाने के लिए पहली बार ऑनलाइन पोर्टल की मदद से धान की खरीद की जाएगी. अब प्रदेश के किसान नजदीकी बिक्री केंद्र पर जाकर अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकते हैं और बिक्री के बाद सीधे उनके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे.

2 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

मानसून के शुष्क मौसम के बीच दिल्ली में एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अक्टूबर को दिल्ली में बारिश की संभावना है, तो वहीं मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर के लिए ग्रीन जबकि 3 और 4 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

English Summary: Agriculture News: ICAR developed 1,656 varieties in 7 years
Published on: 30 September 2021, 01:21 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now