Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 June, 2022 4:24 PM IST
Rajasthan government will give agriculture electricity connection for farmers

सरकार की तरफ से किसानों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें किसानों के लिए चलाई जा रही राजस्थान सरकार द्वारा किसान मित्र ऊर्जा योजना शामिल है. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अगले दो वर्षों में यानि कि 2024 तक राज्य के कुल 4.88 लाख किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे. सरकार ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में वर्तमान में फसलों की सिंचाई का कार्य चल रहा है, सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि फसलों को पर्याप्त पानी मिले और किसानों को राहत मिल सके.

43 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल हुए माफ

राजस्थान सरकार ने कहा कि राज्य में चलाई जा रही योजनाओं के तहत कुल 43 लाख घरेलू उपभोक्ताओं एवं किसानों के बिजली के बिलों को माफ किया गया, तो वहीं 1.25 करोड़ किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 1044 करोड़ की सब्सिडी देकर राहत दी गई है. किसानों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत लगभग 12 लाख से अधिक किसानों को कृषि बिजली कनेक्शनों पर 291.54 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है. उन्होनें कहा कि प्रदेश के 1.15 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत अनुदान योजना अन्तर्गत 752.58 करोड़ का अनुदान दिया गया है. इससे लगभग 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं व 7 लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो गया है.

किसान मित्र ऊर्जा योजना

राजस्थान सरकार द्वारा किसान मित्र ऊर्जा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा मीटर्ड कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर प्रतिमाह एक हजार रुपए और अधिकतम 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष सब्सिडी देना है. जिसका लाभ केवल राज्य के स्थायी निवासियों को ही दिया जाएगा. 

यह भी पढ़े :  India Wheat Export: तुर्की और मिस्त्र ने ठुकराई भारतीय गेहूं की खेप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जाहिर है कि राज्य के 4.88 लाख किसानों को कृषि के लिए बिजली कनेक्शन दिए जाने पर किसानों को सिंचाई में लाभ होगा, बता दें कि अभी भी बिजली के अभाव के कारण अधिकतर किसान श्रम बल द्वारा ही सिंचाई करते हैं. किसानों को बिजली मिलने से श्रम बल और समय दोनों की बचत होगी. राज्य सरकार द्वारा तो पहले से ही किसानों को बिजली बिल सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता भी मिलेगी.

English Summary: Agriculture-electricity-connections-will-be-given-more-then-4-lakh-farmers-by-the-Rajasthan-government
Published on: 08 June 2022, 04:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now