Unnat Krishi Mela: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 April, 2026 8:23 PM IST
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • रायसेन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होगा ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का समापन सत्र

  • अंतिम दिन भी जारी रहेगा गहन मंथन, किसानों के हित में दिनभर चलेंगे विभिन्न तकनीकी सत्र

रायसेन का दशहरा मैदान राष्ट्रीय स्तर पर कृषि मंथन और किसान संवाद का केंद्र बना हुआ है, जहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का भव्य समापन सत्र कल 13 अप्रैल को होगा। समापन सत्र में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह शामिल होंगे। साथ ही, अंतिम दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री  रामनाथ ठाकुर और मध्य प्रदेश के कई मंत्री किसानों के बीच उन्नत कृषि और किसान आय वृद्धि के एजेंडे पर अपनी बात रखेंगे।

अंतिम दिन के सत्र और कार्यक्रम

महोत्सव के अंतिम दिन 13 अप्रैल को भी किसानों के लिए पूरे दिन सार्थक और उपयोगी सत्रों की श्रृंखला निर्धारित की गई है। प्रातः 10:30 से 12 बजे तक हॉल-1 में आयोजित होने वाली केवीके मीट में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के विशेषज्ञ देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के अनुभव, नवाचार और ज़मीनी स्तर पर अपनाई जा रही तकनीकों को साझा करेंगे। 

इसी समय मुख्य मंच पर कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड पर केंद्रित महत्वपूर्ण सत्र होगा, जिसका संयोजन हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना द्वारा किया जाएगा, जिसमें किसानों को सुलभ ऋण, क्रेडिट पहुंच और वित्तीय समावेशन से संबंधित पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

दोपहर 12:30 से 2 बजे तक समापन सत्र आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन जयराम गडकरी तथा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के सामने कृषि, ग्रामीण विकास और अवसंरचना से जुड़े व्यापक विज़न पर अपने विचार रखेंगे।

इसके उपरांत 3 से 4:30 बजे तक विभिन्न हॉल में समानांतर तकनीकी सत्र होंगे। हॉल-1 में मध्य प्रदेश की जलवायु आधारित डेयरी संवर्धन एवं पशु पालन विषयक सत्र में राज्य पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं, नस्ल सुधार, आहार प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसका संयोजन मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री  लखन पटेल द्वारा किया जाएगा।

हॉल-2 में धान की सीधी बुआई: बेहतर प्रणाली प्रबंधन एवं धान में आत्मनिर्भरता हेतु बीज प्रणाली पर सत्र आयोजित होगा, जिसमें बीज विभाग और ICAR के विशेषज्ञ धान की सीधी बुवाई, जल संरक्षण, लागत में कमी और गुणवत्तायुक्त बीज प्रणाली पर अपना मार्गदर्शन देंगे, यह सत्र केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  रामनाथ ठाकुर के संयोजन में होगा।

इसी समय हॉल-3 में मुर्गी पालन, बकरी पालन से आय में वृद्धि एवं मत्स्य पालन और मोती पालन पर केंद्रित सत्र में किसानों को बहु-आयामी आजीविका मॉडल के रूप में इन गतिविधियों को अपनाने के व्यावहारिक तरीके बताए जाएंगे, जिसका संयोजन मध्य प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री  नारायण सिंह पवार करेंगे। मुख्य मंच पर समानांतर रूप से ‘धरती बचाओ’ नुक्कड़ नाटक का मंचन ICAR के सहयोग से किया जाएगा, जिसके माध्यम से मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश आमजन और किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

तीन दिनों के इस राष्ट्रीय कृषि मेला ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ ने किसानों के सामने नीतियों, तकनीक, बाजार और अवसंरचना को एक साथ जोड़ने की सार्थक कोशिश की है।

English Summary: Agriculture conclave Dussehra ground April 13 Ramnath thakur Mp Ministers Farmers interaction
Published on: 12 April 2026, 08:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now