Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 March, 2024 2:58 PM IST
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के खेतों का किया दौरा

पटना के सिमरा तथा चिरौरा ग्राम में 29 फरवरी, 2024 के दिन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा सरसों का अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण एवं कृषि आदानों का वितरण किया गया. बता दें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, पटना के द्वारा सरसों की फसल (Mustard Crop ) पर चल रहे अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण (एफएलडी) के अंतर्गत फसल को रोग एवं कीट से सुरक्षा प्रदान करने के लिए संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. अभिषेक कुमार ने किसानो के खेत का भ्रमण किया और साथ ही उन्होंने आवश्यक कृषि आदानों का वितरण किया.

वहीं, इस कार्यक्रम के तहत किसानों को कीटनाशक, खरपतवार नाशक, फफूंद नाशक इत्यादि जैसे कृषि आदानों के साथ-साथ डीजल का भी वितरण किया गया. ऐसे में आइए KVK पटना द्वारा आय़ोजित इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानते हैं...

किसानों को मिली कृषि संबंधित उन्नत तकनीकों की जानकारी

सरसों का अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के प्रमुख तथा एफएलडी (सरसों) परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार के दिशा-निर्देशन में फुलवारी प्रखंड के सिमरा तथा नौबतपुर प्रखंड के चिरौरा एवं आजाद नगर ग्राम में किसानों के खेतों पर किया जा रहा है.

इसमें संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर किसानों को कृषि संबंधित उन्नत तकनीकों की जानकारी एवं कृषि आदान-प्रदान किए जाते हैं. ताकि किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करके खेती-किसानी से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें. इस परियोजना के लिए बीज एवं कृषि आदानों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में आई सी.ए.आर के सरसों अनुसंधान निदेशालय, भरतपुर का सराहनीय योगदान रहा है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान द्वारा विकसित की गई प्याज और लहसुन की किस्मों से लाभान्वित हो रहे किसान: डॉ. वी आर चौधरी

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि

कार्यक्रम में परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार एवं सह अन्वेषक डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक के साथ-साथ गाँव के प्रगतिशील किसान कामाख्या नारायण शर्मा, दिवाकर शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा एवं मदन मोहन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

English Summary: Agricultural scientists visited the fields gave information to farmers about diseases and pesticides in mustard
Published on: 02 March 2024, 03:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now