Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 July, 2026 11:11 AM IST
सरकार कृषि यंत्र खरीद पर दे रही है भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी के किसान भाई को बड़ी राहत की खबर दी है. अगर किसान खेती में और अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं और खेती का काम घंटों का काम मिनटों में खत्म करना चाहते हैं, तो ऐसे में जिले के किसानों के पास है बड़ा अवसर. यानी की सरकार कृषि यंत्र खरीद पर दे रही है भारी अनुदान, जिससे किसानों का काम आसान होगा और उनकी इनकम में इजाफा. यानी इन मशीनों के जरिए किसान बुवाई, कटाई का काम झटपट खत्म कर सकेंगे.

योजना में किसकों कितना अनुदान मिलेगा?

यूपी सरकार किसानों को खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है और कई सरकारी योजनाएं भी चला रही है, जिसका राज्य के लाखों किसानों को लाभ भी मिल रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के खेती के कामों आसान बनाने के लिए इस प्रकार प्रदान कर रही है अनुदान-

  • इस सरकारी योजना के तहत सामान्य किसानों को 40% से 50% सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

  • इसके अलावा, SC/ST व लघु-सीमांत किसानों को सरकार 80% सब्सिडी की छूट देगी. 

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

अगर आप कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं और अपनी खेती के कामों को चुटकियों में खत्म करना चाहते हैं, तो आपके पास है बहुत बड़ा मौका. सरकार इन कृषि यंत्रों पर प्रदान कर रही भारी सब्सिडी-

  • रोटावेटर

  • सीड ड्रिल

  • मल्चर

  • रीपर

  • पावर स्प्रेयर

  • हैप्पी सीडर

इसके अलावा, किसान अन्य कृषि उपकरणों को सब्सिडी पर खरीद कर सकते हैं और अपने खेती से जुड़े कार्यों बुवाई, कटाई, समय के अनसार कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आपने इस सरकारी योजना में आवेदन करने का मन बना लिया है तो योजना में आवेदन करने के लिए अपने जरुरी दस्तावेजों को तैयार कर लें जिनमें हैं-

  • आधार कार्ड 

  • जमीन के नवीनतम कागजात (खतौनी)

  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (डीबीटी के लिए)

  • ट्रैक्टर की आरसी

  • मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)

योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इसमें आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो आप किसान भाई विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर सरकारी योजना में 10 अगस्त तक ऑनलाइन इस सरकारी योजना में अप्लाई कर कृषि यंत्र की खरीद कर सकते हैं और इन यंत्रों की मदद से अपनी फसल की पैदावार बढ़ाकर अच्छी इनकम भी अर्जित कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Agricultural Machinery Subsidy Scheme Farm Equipment Subsidy Increase Crop Yield Farmer Income
Published on: 20 July 2026, 11:17 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now