Success Story: एवोकाडो की खेती से भोपाल का यह युवा किसान कमा रहा शानदार मुनाफा, सालाना आमदनी 1 करोड़ रुपये से अधिक! NSC की बड़ी पहल, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आर्डर कर किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं बासमती धान के बीज बिना रसायनों के आम को पकाने का घरेलू उपाय, यहां जानें पूरा तरीका भीषण गर्मी और लू से पशुओं में हीट स्ट्रोक की समस्या, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! आम की फसल पर फल मक्खी कीट के प्रकोप का बढ़ा खतरा, जानें बचाव करने का सबसे सही तरीका
Updated on: 20 February, 2024 5:33 PM IST
मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित कृषि विज्ञान मेला

Agri Tech 2024: मध्य प्रदेश उन राज्यों में से एक है जहां की अर्थव्यवस्था में कृषि आज भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की राज्य की लगभग 80% आबादी अपनी आजीविका के लिए आज भी कृषि और पशुपालन पर निर्भर है. किसानों की इतनी बड़ी आबादी को समय-समय पर खेती-बाड़ी और सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी देना भी महत्वपूर्ण है. ऐसे में मध्य प्रदेश कृषि विभाग समय-समय पर कृषि मेलों और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कृषि विभाग ने एक बार फिर कृषि मेले का आयोजन किया है. राज्यस्तरीय इस मेले का आयोजन मध्य प्रदेश के सतना स्थित एकेएस विश्वविद्यालय में हो रहा है. जिसका आगाज मंगलवार (20 फरवरी, 2024) से हो गया है. यह मेला 22 फरवरी तक जारी रहेगा.

तीन दिवसीय इस मेले के दौरान किसानों को विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, सटीक खेती, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती आदि पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. इस मेले का मुख्य उद्देश किसानों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाकर उनके ज्ञान को बढ़ाना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारना है.

मेले का मुख्य आकर्षण

  • कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी

  • कृषि वानिकी की प्रदर्शनी

  • पशु प्रदर्शनी

  • प्लास्टिक कल्चर उद्योग

  • सटीक खेती से सम्बंधित प्रदर्शनी

  • जड़ी-बूटी एवं सुगंधित गुणों वाले पौधे की प्रदर्शनी

  •  मिनी, बड़े ट्रैक्टर, और हार्वेस्टर

  • जैविक खाद, कीटनाशक, एवं उर्वरक उद्योग

  • ड्रिप इरीगेशन, मोटर पंप, एवं सिचाई के साधन

  • पोली हाउस, ग्रीन हाउस आदि

  •  जैविक उत्पादों की खरीदी एवं बिक्री

  •  सब्जी एवं फलों की प्रदर्शनी

  • मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला

  • अक्षय उर्जा के स्त्रोतों की प्रदर्शनी

  • फूड प्रोसेसिंग एवं लघु उद्योग प्रदर्शनी

  • पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा

  • डेयरी उत्पाद एवं डेयरी यंत्रों की प्रदर्शनी

  • जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण

कृषि जागरण ने किसानों को किया सम्मानित

इस मेले में देश का प्रमुख एग्री मीडिया हाउस कृषि जागरण बतौर मीडिया पार्टनर अपनी सहभागिता निभा रहा है. पहले दिन सैकड़ों किसानों ने मेले में भाग लिया और विभिन्न जानकारियां जुटाई. मेले के दौरान किसानों को कृषि जागरण की पहल 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया' (MFOI) अवार्ड के बारे में भी जागरूक किया गया. किसानों को सबसे पहले ये बताया गया की MFOI क्या है और किसानों के लिए ये क्यों जरूरी है. इसके बाद खेती में बेहतरीन कार्य कर रहे मिलेनियर किसानों को सम्मानित किया गया.

क्या है एमएफओआई? (What is Millionaire farmer of India Award)

अब आप सोच रहे होंगे की ये एमएफओआई क्या है? आसान भाषा में कहें, तो देश के लगभग हर एक क्षेत्र में कोई न कोई बड़ी हस्ती जरूर है. जिनकी एक विशेष पहचान है. लेकिन, जब बात किसान की होती है, तो कुछ लोगों को केवल एक ही चेहरा नजर आता है, वह है खेत में बैठा एक गरीब और मजबूर किसान. लेकिन वास्तविक स्थिति ऐसी नहीं है. इसी भ्रम को खत्म करने के लिए कृषि जागरण ने 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड शो की पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक या दो जिले या फिर प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी.

कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. इस अवॉर्ड शो में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं और कृषि में नवाचार कर अपने आस-पास के किसानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं.

कहां होगा आयोजन?

'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड-2023' की सफलता के बाद अब कृषि जागरण MFOI 2024 का आयोजन करने जा रहा है. जिसका आयोजन इस साल के अंत यानी दिसंबर 2024 (1 से 5 दिसंबर) में किया जाएगा. एमएफओआई 2024 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. कृषि जागरण, किसान भारत यात्रा (MFOI Kisan Bharat Yatra) के माध्यम से किसानों को इसके बारे में जागरूर भी कर रहा है. यह यात्रा देश के कोने-कोने में जाकर किसानों को MFOI के बारे में जागरूर करेगी और उन्हें किसानों के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में आने का निमंत्रण देगी. फिलहाल, किसान भारत यात्रा जारी है और यह यात्रा आपके शहर, गांव और कस्बे में भी आ सकती है. इसलिए, इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए कृषि जागरण की वेबसाइट और सोशल मीडिया से जुड़े. जहां, आपको पल-पल की अपडेट मिल जाएगी.

अधिक जानकारी के यहां करें संपर्क 

'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड' में स्टॉल बुक करने या अवॉर्ड शो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस गूगल फॉर्म- https://forms.gle/sJdL4yWVaCpg838y6 को भरें. अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट https://millionairefarmer.in/ पर विजिट करें.

English Summary: Agri Tech Madhya Pradesh 2024 Krishi Jagran took part in the three day agricultural fair organized in Satna Millionaire Farmers were awarded
Published on: 20 February 2024, 05:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now