Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 July, 2022 12:04 PM IST
Tomato Fever in India

विश्व बीते 2 सालों से कोरोना संक्रमण जैसी कई तरह की महामारियों को झेल रहा है. जहां विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य देशों को मंकीपॉक्स को लेकर चेतावनी मिली है वहीं, अब टोमेटो बुखार (Tomato Fever) ने दस्तक दे दी है. दरअसल, केरल (Kerala) में अब तक टोमेटो बुखार के करीब 100 मामले सामने आए हैं.

क्या है टोमेटो बुखार (What is Tomato Fever)

इस वायरल बीमारी को 'टोमेटो बुखार' इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जो लोग इसके संपर्क में आते हैं उनके शरीर पर लाल चकत्ते और छाले देखे गए हैं जो टमाटर के समान लाल होते हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. इस बीमारी को 'टोमेटो फ्लू' के नाम से भी जाना जाता है लेकिन यह बीमारी कोरोना जितनी जोखिम भरी नहीं है.

टमाटर बुखार के कारण (Which are the Causes of Tomato Fever)

बीमारी का विशिष्ट कारण अभी भी अज्ञात है, हालांकि अब इसे वायरल संक्रमण का एक दुर्लभ रूप माना जा रहा है. कुछ ने यह भी सुझाव दिया है कि यह डेंगू या चिकनगुनिया का दुष्प्रभाव हो सकता है. वैज्ञानिकों ने निर्धारित किया है कि यह बुखार एक वायरस है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह किस वायरस के परिवार का है.

टमाटर बुखार के लक्षण (What is the Symptoms of Tomato Fever)

1- चकत्ते

2- त्वचा में जलन

3- निर्जलीकरण

4- थकान

5- जोड़ों का दर्द

6- पेट में ऐंठन

7- जी मिचलाना

8- उल्टी

9- अतिसार

10- खांसी

11- नाक बहना

12- तेज बुखार

13- शरीर में दर्द

टमाटर बुखार उपचार (How to Prevent Tomato Fever)

डॉक्टरों ने यह सलाह दी है कि अच्छा और स्वच्छ भोजन खाएं. इसके अतिरिक्त, जो लोग संक्रमित हैं उन्हें अपने फफोले खरोंचने से बचना चाहिए और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए. इस अवस्था में आराम करें और खूब पानी पिएं. यदि संक्रमण ज्यादा हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

English Summary: After Monkey Pox, Tomato Fever created a ruckus, know how to prevent
Published on: 27 July 2022, 12:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now