Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 May, 2019 5:36 PM IST

एडमिशन के दौरान होने वाली धांधली के मद्देनजर बिहार शिक्षा प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल अब बिहार के सभी के विश्वविद्यालयों में स्नातक  और परास्नातक में दाखिला केवल ऑनलाइन ही होंगें. सरकार के इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सारी तैयारियां हो चुकी है.बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी टंडन ने भी सभी कुलपतियों को आदेश जारी कर दिए हैं.

एडमिशन प्रक्रिया में दलालों की खैर नहीं

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से प्रशासन को एडमिशन में दलाली की खबरें मिल रही थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है. इस बारे में प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि एडमिशन के साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सभी कार्यों को आने वाले समय में कम्प्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा.

बता दें कि 12वी परीक्षा के परिणामों के साथ ही देश के एक अन्य विश्वविद्यालयों की तरह राज्य में भी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन शुरू हो गए है. इस बार प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कहा है कि दलाली में अगर कोई छात्र शामिल होता है, तो उसका नामांकन रद्द किया जा सकता है.

English Summary: admission procudure will be online from this session
Published on: 10 May 2019, 05:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now