Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 January, 2025 5:40 PM IST
किसानों के लिए खुशखबरी: इंडियन बैंक और ACE लिमिटेड के बीच MoU समझौता

किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, लखनऊ में आज एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE) और इंडियन बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस साझेदारी के तहत, इंडियन बैंक मिनिमम डॉक्यूमेंटेशन (KYC और भूमि आधारित ऋण), कम ब्याज दर और तेजी से ऋण स्वीकृति जैसी सुविधाएं डिजिटल तथा सामान्य दोनो माध्यम से प्रदान करेगा.

आसान और किफायती ऋण सुविधा

यह समझौता किसानों और अन्य ग्राहकों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों की खरीद के लिए आसान ऋण सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है. इसके माध्यम से, ACE के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों के लिये ऋण सुविधा देशभर में इंडियन बैंक की सभी शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध होगी.

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर ACE लिमिटेड के सी.जी.एम. रवींद्र सिंह खनेजा और रिटेल विभाग के अंजनी ओझा ने कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी. वहीं, इंडियन बैंक के सी.जी.एम. सुधीर कुमार गुप्ता ( क्षेत्रीय महाप्रबंधक लखनऊ) ने बैंक की विशेष ऋण योजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की.

उपस्थित प्रमुख अधिकारी

ACE लिमिटेड से

उत्तर प्रदेश रिटेल हेड्स: विशाल सिंह और मोहित त्यागी, जोनल मैनेजर मनीष दीक्षित, डिविजनल मैनेजर शक्ति नाथ तिवारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी

-इंडियन बैंक से:

श्याम शंकर, डीजीएम तथा अमल सिन्हा, एजीएम (क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय लखनऊ से) प्रणेश कुमार, डीजीएम (जोनल मैनेजर लखनऊ), सतीश सोनकर, डीजीएम (जोनल मैनेजर, गोरखपुर) व उत्तर प्रदेश के अन्य वरिष्ठ बैंक अधिकारी

भारतीय किसानों के लिए बड़ा लाभ

इस समझौते के माध्यम से भारतीय किसान अब ACE के ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों को इंडियन बैंक की विशेष ऋण योजनाओं के तहत आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.

English Summary: ace Indian bank mou farm loan facility
Published on: 20 January 2025, 05:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now